लाइव न्यूज़ :

दिल का दौरा पड़ने के करीब दो महीने बाद सेट पर लौटीं सुष्मिता सेन, शुरू की 'आर्या' के तीसरे सीजन की शूटिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2023 13:41 IST

सुष्मिता सेन ने एक बयान में बताया कि वेब सीरीज 'आर्या' के तीसरे सीजन में वह एक निडर मां, बेटी और महिला की भूमिका में नजर आएंगी।

Open in App
ठळक मुद्दे 47 वर्षीय अभिनेत्री  दिल का दौरा पड़ने के करीब दो महीने बाद शूटिंग पर लौटी हैं।मार्च की शुरुआत में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

जयपुरः अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने वेब सीरीज ‘आर्या’ के तीसरे सीजन की शूटिंग फिर से जयपुर में शुरू कर दी है। 47 वर्षीय अभिनेत्री  दिल का दौरा पड़ने के करीब दो महीने बाद शूटिंग पर लौटी हैं। मार्च की शुरुआत में उन्होंने दिल का दौरा पड़ने और शहर के एक अस्पताल में ‘एंजियोप्लास्टी’ कराने की सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी।

सुष्मिता सेन ने एक बयान में बताया कि वेब सीरीज 'आर्या' के तीसरे सीजन में वह एक निडर मां, बेटी और महिला की भूमिका में नजर आएंगी। पूर्व मिस यूनिवर्स ने कहा, ‘‘ अब जब हमने देखा कि उसने खेल में महारत हासिल कर ली है, तो अब चीजों को आगे ले जाने की जरूरत है। कुछ ऐसा करने का समय आ गया है जो हमने पहले कभी नहीं किया। मैं किरदार के इस नए अवतार को लेकर उत्साहित हूं...’’

‘आर्या’ डच की एक सीरीज ‘पेनोजा’ का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। ओवर द टॉप मंच ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ के आधिकारिक ट्विटर खाते पर साझा किए गए एक वीडियो में सुष्मिता सेन तलवारबाजी करती नजर आ रही हैं। इस सीरीज का निर्माण ‘राम माधवानी फिलम्स’ और ‘एंडेमोल शाइन इंडिया’ के बैनर तले किया गया है। सेन ने हाल ही में अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘ताली’ की ‘डबिंग’ पूरी की थी, जिसमें वह ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता गौरी सावंत की भूमिका निभा रही हैं। 

टॅग्स :सुष्मिता सेनवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?