लाइव न्यूज़ :

अब Tik Tok के 'रेप' वाले वीडियो से मचा बवाल, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की बैन करने की मांग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 20, 2020 12:32 IST

हाल में एक और टिकटॉक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस वीडियो में दो युवा लड़के एक ड्यूट वीडियो बनाते दिख रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कई दिनों से टिकटॉक विवादों से घिरा हुआ हैसोमवार को इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक वीडियो ने बवाल मचा दिया है

पिछले कई दिनों से टिकटॉक विवादों से घिरा हुआ है। ऐसे में  सोमवार को इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद  एक वीडियो ने बवाल मचा दिया है। इस वीडियो पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। हाल ही में फैजल सिद्दीकी नाम के एक टिकटॉक स्टार ने अपने अकाउंट से कुछ दिन पहले एक वीडियो अपलोड किया था, आरोप है कि फैजल ने इस वीडियो के जरिए एसिड अटैक को प्रमोट किया है। अब एक और वीडियो से बवाल मचा हुआ है।

हाल में एक और टिकटॉक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस वीडियो में दो युवा लड़के एक ड्यूट वीडियो बनाते दिख रहे हैं, जिसमें एक लड़की के यौन शोषण को ड्रैमेटाइज तरीके से फिल्माया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सकते में आ गए हैं और टिकटॉक ऐप को तुरंत बैन किए जाने की मांग कर रहे हैं। 

पूर्व मॉडल और ऐक्ट्रेस पायल रोहतगी ने इस वीडियो क्लिप को ट्विटर पर शेयर करते हुए टिकटॉक पर बैन लगाने की मांग की है। इसके साथ ही बीजेपी लीडर तेजिंदर बग्गा ने भी यह वीडियो शेयर करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा को टैग करते हुए टिकटॉक पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इसे बैन करने की मांग की है।

कैसा था एसिड वीडियो 

इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख रहा हैं कि फैजल एक ऐसे लड़के की एक्टिंग कर रहे हैं जिसे प्यार में धोखा मिल जाता है। वो लड़की से कहते हैं कि उसने उन्हें दूसरे लड़के के लिए छोड़ दिया। इसके बाद फैजल उस लड़की पर कुछ फेंकते हैं जिसे एसिड समझा जा रहा है। 

इसके बाद अगले ही सीन में मेकअप के साथ एक लड़की दिखती है जिसे देखने से लगता है कि एसिड की वजह से उसका चेहरा खराब हो गया है।  बबाल होने के बाद फैजल ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया है।

टॅग्स :टिक टोकपायल रोहतगीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल