लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बंद के बावजूद शाहिद कपूर पहुंचे थे जिम, BMC ने किया सील तो घर में ही वर्कआउट करने लगी पत्नी मीरा राजपूत

By अमित कुमार | Updated: March 19, 2020 13:04 IST

जिम सील करने के बाद शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने वर्कआउट करने का दूसरा ही रास्ता अपनाया है। इंस्टास्टोरी पर एक फोटो शेयर कर मीरा ने इस बात की जानकारी अपने फैंस तक पहुंचाई।

Open in App
ठळक मुद्देजिम बंद होने के कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ छत पर एक्सरसाइज करती नजर आईं थी। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के केस सामने आ रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से भारत के कई राज्यों में सरकार ने भीड़-भाड़ वाली जगह को बंद रखने का आदेश दिया है। इन जगहों में स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल और जिम शामिल है। इसके बावजूद बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर पिछले दिनों जिम जाते नजर आए थे। सरकार के आदेश का पालन नहीं करने के बाद बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने जिम को सील कर दिया था। 

जिम सील करने के बाद शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने वर्कआउट करने का दूसरा ही रास्ता अपनाया है। इंस्टास्टोरी पर एक फोटो शेयर कर मीरा ने इस बात की जानकारी अपने फैंस तक पहुंचाई। तस्वीर में मीरा का चेहरा तो नहीं दिख रहा, लेकिन उनके पैर नजर आ रहे हैं जिसमें उन्होंने स्पोर्ट्स शूज़ पहन रखे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'एंडोर्फिन रश, कुरंटिनवर्कआउट'।

बता दें कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। जिम बंद होने के कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ छत पर एक्सरसाइज करती नजर आईं थी। सरकार के आदेश के विपरित बुधवार को शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को जिम से लौटते देखा गया था। एंटी ग्रेविटी क्लब की जिम में इन दोनों को पाए जाने के बाद बीएमसी ने कथित तौर पर जिम को सील कर दिया था। 

बंद के आदेश के बावजूद जिम स्पेशल शाहिद के लिए खोला गया था। सरकार के आदेश का पालन नहीं करने के बाद सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर की काफी आलोचना हो रही है। बता दें कि शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जर्सी की तैयारियों में व्यस्त हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसशाहिद कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच