लाइव न्यूज़ :

हेरा फेरी 3' का तैयारी शुरु,19 साल बाद फिर प्रियदर्शन संग हंसाएंगे अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 20, 2019 06:08 IST

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की सुपरहिट 'हेराफेरी' की अगली फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

Open in App

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की सुपरहिट 'हेराफेरी' की अगली फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 'हेरा फेरी 3' लंबे समय से अटकी पड़ी है. प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला लगातार इसी कोशिश में लगे हुए हैं कि यह फिल्म फ्लोर पर आ जाए लेकिन अभी तक वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए हैं.

उन्होंने फिल्म की पुरानी स्टारकास्ट को बदलकर ने कलाकारों के साथ इस फिल्म को बनाने की भी सोची थी, लेकिन फिर किसी कारणवश फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. कुछ दिनों पूर्व एक बार फिर 'हेराफेरी 3' की चर्चा चली. खबरों में कहा जा रहा था कि डायरेक्टर इंदर कुमार इसे निर्देशित करेंगे और उन्होंने इसकी स्क्रिप्टिंग पर भी काम शुरू कर दिया है. लेकिन अब ताजा खबर यह आ रही है कि इंदर कुमार की ही फिल्म से छुट्टी कर दी गई है.

अब उनकी जगह प्रियदर्शन 'हेराफेरी 3' करवा सकते हैं. बता दें कि प्रियदर्शन ने ही 'हेराफेरी' को निर्देशित किया था और फिल्ममेकर्स इन दिनों प्रियदर्शन से इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को लेकर बात कर रहे हैं. प्रियदर्शन इन दिनों एक मलयालम फिल्म में बिजी हैं. 'हेराफेरी 3' के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''मैं इस समय अपनी मलयालम फिल्म में व्यस्त हूं. यह एक बहुत बड़ी फिल्म है और मैं 'हेराफेरी' के बारे में केवल इसके बाद ही सोच सकता हूं. अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा.''

उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि वह 'हेराफेरी 3' को निर्देशित कर सकते हैं. खबरों के मुताबिक इस फिल्म की कहानी में दर्शकों को लीप दिखाई देगा और कलाकारों की उम्र बढ़ी हुई नजर आएगी. हालांकि 'फिर हेराफेरी' जहां खत्म हुई थी, वहीं से 'हेराफेरी 3' शुरू होगी.

टॅग्स :अक्षय कुमारपरेश रावल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया