लाइव न्यूज़ :

अफताब शिवदासानी कोविड-19 से संक्रमित, मुझे घर में पृथकवास में रहने को कहा गया, दुआओं और समर्थन से जल्दी ठीक हो जाऊंगा

By भाषा | Updated: September 11, 2020 20:54 IST

“नमस्कार, आशा करता हूं कि आप सभी स्वस्थ होंगे और अपना ध्यान रख रहे होंगे। हाल ही में मुझे खांसी और हल्का बुखार आया तो मैंने कोविड-19 की जांच कराई। दुर्भाग्य से संक्रमण की पुष्टि हुई है और डॉक्टरों की निगरानी और सलाह में मुझे घर में पृथकवास में रहने को कहा गया है।”

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और फिलहाल अपने घर में पृथकवास में रह रहे हैं।शिवदासानी ने उनके संपर्क में आने वाले लोगों को एहतिायात बरतने और कोविड-19 संक्रमण की जांच कराने को कहा है।सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क पहनने और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने का आग्रह करता हूं। हम इससे साथ मिलकर जीतेंगे।

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अफताब शिवदासानी ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और फिलहाल अपने घर में पृथकवास में रह रहे हैं।

शिवदासानी (42) ने ट्वीट कर कहा, “नमस्कार, आशा करता हूं कि आप सभी स्वस्थ होंगे और अपना ध्यान रख रहे होंगे। हाल ही में मुझे खांसी और हल्का बुखार आया तो मैंने कोविड-19 की जांच कराई। दुर्भाग्य से संक्रमण की पुष्टि हुई है और डॉक्टरों की निगरानी और सलाह में मुझे घर में पृथकवास में रहने को कहा गया है।” शिवदासानी ने उनके संपर्क में आने वाले लोगों को एहतिायात बरतने और कोविड-19 संक्रमण की जांच कराने को कहा है।

उन्होंने कहा, “आप सब की दुआओं और समर्थन से मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा। मैं आप सब से सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क पहनने और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने का आग्रह करता हूं। हम इससे साथ मिलकर जीतेंगे।” इससे पहले बॉलवुड में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, मलाइका अरोड़ा खान, अर्जुन कपूर, राज शांडिल्य, रफ्तार इत्यादि कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल