लाइव न्यूज़ :

'आदिपुरुष' की सफलता के लिए वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक ओम राउत, लिया आशीर्वाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2023 07:34 IST

 दिल्ली की एक अदालत में फिल्म की रिलीज पर रोक को लेकर याचिका दायर की गई थी। बीते दिनों कोर्ट ने याचिका को वापस लिया हुआ मानकर खारिज कर दिया। अतिरिक्त वरिष्ठ दीवानी न्यायाधीश अभिषेक कुमार ने ‘दीवानी मुकदमा सुनवाई योग्य है या नहीं’, इस पर वादी और वकील राज गौरव की तरीफ से दलील सुनी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभास के अलावा इस फिल्म में कृति सनोन, सनी सिंह और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया है।आदिपुरुष 16 जून 2023 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

जम्मूः बहुप्रतीक्षि फिल्म 'आदिपुरुष' का प्रचार अभियान 30 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले नवरात्रि के पावन अवसर पर फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक ओम राउत इसकी सफलता के लिए माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि प्रभास अभिनीत आदिपुरुष 16 जून को रिलीज को दुनियाभर में रिलीज होगी। 

30 मार्च को रामनवमी है। यानी पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मदिवस। चूंकि आदिपुरुष भी राम के जीवन और बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है, फिल्म के निर्माताओं ने इसी दिन को इसके प्रचार अभियान के लिए चुना है। इससे पहले आदिपुरुष के निर्माता और निर्देशक मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे और फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।

 प्रभास के अलावा इस फिल्म में कृति सनोन, सनी सिंह और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स का कहना है कि कहानी समृद्ध और ऐतिहासिक भारतीय महाकाव्य रामायण को शानदार तरीके से पुनर्जीवित करती है। आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं टी-सीरीज, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। आदिपुरुष 16 जून 2023 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

 

टॅग्स :Bhushan Kumarवैष्णो देवी मंदिरVaishno Devi Mandir
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठजय माता की: पहले घर की माता की जय करो 

कारोबारवैष्णो देवी रोपवे के खिलाफ एक और बंद कामयाब रहा, आखिर क्यों हो रहा प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टमाता वैष्णो देवी भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, गर्भगृह, पवित्र गुफा, प्राचीन गुफा, अटका आरती स्थल व चरणामृत स्थल की वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर किया शेयर

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी मंदिर की गुफा भक्तों के लिए फिर से खोली गई, अब भक्त कर सकेंगे दर्शन

भारतवैष्णो देवी मेडिकल कालेज में प्रवेश का मुद्दा सरकार ने सुलझाया?, एमबीबीएस कोर्स चलाने की अनुमति वापस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?