लाइव न्यूज़ :

सुष्मिता सेन से सामंथा रुथ प्रभु तक: इन अभिनेत्रियों पर लग चुका है 'गोल्ड डिगर' का टैग, चेक करें लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 18, 2022 17:23 IST

अक्सर ही बॉलीवुड अभिनेत्रियों को यूजर्स सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं। किसी को उनके रिलेशनशिप को लेकर ट्रोल किया जाता है तो किसी को उनके लुक्स को लेकर। मगर कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्हें यूजर्स ने 'गोल्ड डिगर' भी बताया।

Open in App
ठळक मुद्देसुष्मिता सेन की तरह ऐसी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें लोगों ने 'गोल्ड डिगर' का टैग दे दिया।अक्सर यूजर्स पैसों की वजह से अभिनेत्रियों को देते हैं 'गोल्ड डिगर' का टैग।

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की। ये घोषणा करने के बाद से ललित मोदी और सुष्मिता सेन लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच कई ट्रोलर्स ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोल करने की कोशिश की। हालांकि, सुष्मिता सेन ने इन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। मगर सुष्मिता सेन की तरह ऐसी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें लोगों ने 'गोल्ड डिगर' का टैग दे दिया।

सुष्मिता सेन

ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद लोगों ने उन्हें 'गोल्ड डिगर' का टैग दे दिया। लोगों की मानें तो एक्ट्रेस बिजनेसमैन के साथ सिर्फ और सिर्फ उनके पैसों की वजह से है। मगर सुष्मिता ने इन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया और कहा कि उन्हें कम से कम पैसों के लिए किसी पुरुष की जरूरत नहीं है।

शिल्पा शेट्टी

इस लिस्ट में बॉलीवुड डीवा शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल है। शिल्पा ने मशहूर कारोबारी राज कुंद्रा से शादी की है। इस कपल को दो प्यारे बच्चे भी हैं। हालांकि, आज भी कई लोग ऐसे हैं जिनका मानना है कि एक्ट्रेस ने सिर्फ पैसों की वजह से राज कुंद्रा से शादी की है। 

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लोगों ने 'गोल्ड डिगर' बताया था। बता दें कि मलाइका ने अरबाज खान से शादी रचाई थी। हालांकि, अब दोनों को अलग हुए समय हो चुका है, लेकिन फिर लोगों ने मलाइका पर भी 'गोल्ड डिगर' का टैग लगाया और कहा कि उन्होंने महज पैसों की वजह से बॉलीवुड के इतने बड़े खानदान में शादी की। 

रिया चक्रवर्ती

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी यूजर्स ने काफी ट्रोल किया। कहा गया कि रिया सुशांत के साथ सिर्फ और सिफ उनके पैसों की वजह से हैं। हालांकि, रिया काफी बार इस बात को खारिज कर चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग उन्हें 'गोल्ड डिगर' मानते हैं। 

सामंथा रुथ प्रभु

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकार सामंथा रुथ प्रभु की शादी नागा चैतन्य से हुई थी। हालांकि, अब दोनों का तलाक हो चुका है। मगर लोगों ने उन्हें भी 'गोल्ड डिगर' के टैग से नवाजा। मगर एक्ट्रेस ने शानदार तरीके से ट्रोलर्स को जवाब दिया और कहा कि भगवान आप सबका भला करे।

टॅग्स :सुष्मिता सेनललित मोदीशिल्पा शेट्टीरिया चक्रवर्तीसामंथा अक्किनेनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी ने ₹60 करोड़ के 'धोखाधड़ी मामले' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- महिला की गरिमा को 'कुचला गया'

बॉलीवुड चुस्की20-24 परिसरों पर छापेमारी, शिल्पा शेट्टी से जुड़ी कंपनी पर शिकंजा, जानिए कहानी

बॉलीवुड चुस्कीसामंथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरु संग शादी की तस्वीरें शेयर की, लिखा 🤍01.12.2025🤍

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?