लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस का आरोप- हर बार ड्रिंक में नशा देकर आदित्य पंचोली करते थे रेप, ब्लैकमेल की देते थे धमकी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 4, 2019 07:51 IST

बॉलीवुड की एक टॉप एक्ट्रेस ने गत दिनों आदित्य पंचोली के खिलाफ रेप करने, धमकाने और अवैध रूप से वसूली करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है. इस मामले में मुंबई के सत्र न्यायालय ने इस मामले में आदित्य पंचोली को 19 जुलाई तक के लिए अंतरिम राहत दी है.

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस ने 2008 और 2009 के बीच की घटनाओं का जिक्र भी किया है. आरोप है कि पंचोली ने उनके फ्लैट की डुप्लीकेट चाभी बनावा ली और जबरन उनके घर में आकर रेप करने लगे.

बॉलीवुड की एक टॉप एक्ट्रेस ने गत दिनों आदित्य पंचोली के खिलाफ रेप करने, धमकाने और अवैध रूप से वसूली करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है. इस मामले में मुंबई के सत्र न्यायालय ने इस मामले में आदित्य पंचोली को 19 जुलाई तक के लिए अंतरिम राहत दी है.

इस बीच एक अखबार ने इस मामले में एक्ट्रेस के पुलिस को दिए बयान के हवाले से एक रिपोर्ट छापी है. इसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे आदित्य ने नशे की हालत में उनके साथ रेप किया और बाद में उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे वसूले.

एक्ट्रेस का पूरा बयान 

एक्ट्रेस का बयान इस प्रकार है, ''2004 में मैं स्टार बनने का सपना लेकर मुंबई आई. उसी साल मैं आदित्य पंचोली से मिली जो उस वक्त 38 साल के थे. मुझसे 22 साल बड़े आदित्य की मेरी उम्र की बेटी थी. मैं लड़कियों के साथ होस्टल में रहा करती थी. इसी साल मैं उनके साथ एक पार्टी में गई थी, जहां एक ड्रिंक लेने के बाद मुझे भारीपन महसूस होने लगा. मुझे लगता है कि आदित्य ने ही उसमें कुछ मिलाया था. पार्टी के बाद आदित्य ने मुझे घर छोड़ने का ऑफर दिया. मैं उनकी रेंज रोवर कार में गई. यारी रोड पर उन्होंने अपनी कार रोक दी और मेरे साथ जबरदस्ती करने लगे. तब मैं केवल 17 साल की थी. उन्होंने हमारी तस्वीरें भी ले ली थीं और अगली बार जब हम मिले तो उन्होंने कहा कि अब हम पति-पत्नी की तरह रिश्ते में हैं और उसी तरह रहेंगे. मैंने इनकार किया तो उन्होंने वो तस्वीरें दूसरों को दिखाने की धमकी दी.

उस वक्त मैं काफी छोटी थी और मुंबई में किसी को नहीं जानती थी, इसी का फायदा उन्होंने उठाया. 2004 से 2006 तक आदित्य ने मुझे अलग-अलग जगहों पर रखा और जोर-जबरदस्ती से संबंध बनाते रहे. हर बार वे मुझे ड्रिंक में कुछ नशा देते थे. एक बार जब मैं उनके खिलाफ शिकायत करने जा रही थीं तो उन्होंने मेरा ऑटोरिक्शा रोका और मुझे पीटने लगे. एक राहगीर ने मुझे उनसे बचाया था. मैंने तत्कालीन अफसर बिपिन बिहारी से मुलाकात करके इस बात की जानकारी दी थी.''

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि साल 2006-2007 में उन्होंने वसार्ेवा में एक फ्लैट ले लिया जहां वह अकेली रहा करती थीं. आरोप है कि पंचोली ने उनके फ्लैट की डुप्लीकेट चाभी बनावा ली और जबरन उनके घर में आकर रेप करने लगे. एक्ट्रेस का दावा है कि उन्होंने आदित्य की इन हरकतों की शिकायत उनकी पत्नी जरीना वहाब से भी की थी लेकिन जरीना ने उनकी कोई मदद नहीं की. उल्टा उन्होंने कहा था कि जब आदित्य घर पर नहीं होते हैं तो उन्हें काफी खुशी होती है और शांति रहती है.

एक्ट्रेस ने 2008 और 2009 के बीच की घटनाओं का जिक्र भी किया है. उन्होंने बयान में कहा, ''उस वक्त मैं बांद्रा शिफ्ट हो गई थी और अपनी बहन साथ रह रही थी. एक दिन जब मैं शूट पर थी तो आदित्य मेरे घर आया और बहन के साथ मार-पीट की. घर पहुंचने पर बहन ने बताया कि कैसे आदित्य ने उसे मारा. मैंने आदित्य को कॉल किया तो कहने लगा कि मुझे वो सब रकम देना होगी जो उसने मुझ पर खर्च की है. उसने एक करोड़ मांगे, मैंने उसे 50 लाख दे भी दिए और तब उसने हमें परेशान करना बंद किया लेकिन ब्लैकमेल करना चालू रहा. जब लोग मुझे पहचानने लग गए तो वो मेरी तस्वीरों को वायरल कर, मेरा करियर तबाह करने की धमकी देता रहा.''

टॅग्स :आदित्य पंचोलीरेपबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी