लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री रंभा और उनके बच्चों का कनाडा में हुआ कार एक्सीडेंट, बेटी साशा अस्पताल में भर्ती, तस्वीरें आई सामने

By अनिल शर्मा | Updated: November 1, 2022 13:14 IST

रंभा ने बेटी के अस्पताल में भर्ती होने की तस्वीर साझा की है जिसमें डॉक्टर  उनका इलाज कर रहे हैं। रंभा का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनकी बेटी की जल्द रिकवरी के लिए दुआ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहादसा तब हुआ जब वह बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं। हादसे की तस्वीरें साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा कि कार में बच्चों के साथ मैं और नैनी थे।

कनाडा में बॉलीवुड अभिनेत्री रंभा की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और उनकी बेटी साशा को गंभीर चोटें आई हैं। रंभा ने बेटी के अस्पताल में भर्ती होने की तस्वीर साझा की है। अभिनेत्री के मुताबिक हादसा तब हुआ जब वह बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं। 

हादसे में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई है जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। रंभा ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'स्कूल से बच्चों को पिक करने के बाद हमारी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। कार में बच्चों के साथ मैं और नैनी थे।' बकौल अभिनेत्री-  थोड़ी चोटें आई हैं, लेकिन हम सभी सुरक्षित हैं। पर मेरी बेटी साशा अभी भी हॉस्पिटल में एडमिट है। प्लीज हमारे लिए प्रार्थना करें। आप सभी की प्रार्थना हमारे लिए बहुत मायने रखती है।

 रंभा ने बेटी के अस्पताल में भर्ती होने की तस्वीर साझा की है जिसमें डॉक्टर  उनका इलाज कर रहे हैं। रंभा का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनकी बेटी की जल्द रिकवरी के लिए दुआ कर रहे हैं। गौरतलब है कि रंभा बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वह 100 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, भोजपुरी और इंग्लिश फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीकनाडासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !