लाइव न्यूज़ :

अगले महीने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ सगाई करेंगी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा!

By भारती द्विवेदी | Updated: June 27, 2018 09:27 IST

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

Open in App

मुंबई, 27 जून: बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप सेनशेसन निक जोनास सगाई के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा अपने रयूमर्ड बॉयफ्रेंड निक के साथ जुलाई या अगस्त तक सगाई करने वाली है। फिलहाल अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको-3 के लिए काम कर रही प्रियंका निक के साथ इंडिया में हैं। प्रियंका जब से इंडिया आई हैं, अपने और निक के रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। मुंबई आते ही प्रियंका ने निक को सबसे पहले अपनी मां से मिलाया था। उसके बाद प्रियंका ने अपने घर एक हाउस पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी।

खबरों के अनुसार प्रियंका ने वो हाउस पार्टी अपने दोस्तों और रयूमर्ड बॉयफ्रेंड निक जोनास के लिए रखी थी, ताकि वो सब एक-दूसरे के साथ घुलमिल सकें। फिलहाल प्रियंका अपनी फैमिली और बॉयफ्रेंड के साथ गोवा में छुट्टियां मना रही हैं।   

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। लेकिन पहली बार ये दोनों दुनिया के सामने मेटा गाला इवेंट के रेड कारपेट पर सामने आए थे। उसके बाद से ही दोनों को लगातार साथ देख जा रहा है। दोनों रिलेशनशिप में है, इस बात पर उस वक्त मुहर लगी जब प्रियंका निक के कजन की शादी में पहुंची थी। प्रियंका को वहां स्पेशल गेस्ट के तौर पर इनवाइट किया गया था। और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निक ने कजन की शादी के पहले प्रियंका को प्रपोज किया था। साथ ही निक ने प्रियंका को वहां अपनी फैमिली से भी मिलाया था। प्रियंका निक से उम्र में दस साल बड़ी हैं। निक अभी मात्र 25 साल के हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल