लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबर निकली अफवाह, बेटी तान्या ने वीडियो पोस्ट कर बताई हकीकत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 29, 2018 01:38 IST

सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से  60-70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबरें लगातार वायरल हो रही थी।

Open in App

मुंबई, 28 अप्रैल। मशहूर अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबरों को खारिज करते हुए उनकी बेटी तान्या माधवानी ने बताया कि उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं और वह उनके साथ शॉपिंग जाने का प्लान बना रही है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में तान्या कह रही हैं कि मेरी मम्मी को कुछ भी नहीं हुआ है और उनकी तबीयत को लेकर जो भी खबरें आ रही हैं वो केवल अफवाह है। लोग इस अफवाह पर ध्यान ना दें। 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि वीडियो में ये भी कहा कि वो अपनी मां को थोड़ी देर में शॉपिंग पर लेकर जा रही हैं और वो मुमताज के फैन्स के लिए उनकी ताजा तस्वीर भी साझा करेंगी।

इस वीडियो मैसेज के कुछ देर बाद ही तान्या ने अपने इंस्टाग्राम पर मुमताज की तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में मुमताज बिल्कुल स्वस्थ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में मुमताज काले रंग की जीन्स और कलरफुल कुर्ता पहने हुए है और हमेशा की तरह मुस्कुराती नजर आ रही हैं। 

मुमताज की बेटी तान्या ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वो इस तरह की बातों और अफवाहों पर ध्यान न दें और कामना करें कि मुमताज हमेशा स्वस्थ रहें।

बता दें कि सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से  60-70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबरें लगातार वायरल हो रही थी। मुमताज के निधन की अफवाह पर कुछ लोगों ने दुख भी जाहिर करना शुरू कर दिया था लेकिन उनकी बेटी ने शनिवार को मुमताज के निधन की खबर को अफवाह बताया।

टॅग्स :मुमताजबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल