लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन की ये एक्ट्रेस जल्द करने वाली हैं बॉलीवुड में कमबैक, एक्टिंग में छोड़ा था सबको पीछे

By मेघना वर्मा | Updated: May 20, 2019 18:46 IST

आठ साल पहले आई फिल्म लव यू मि. कलाकार में अभिनय करने के बाद फिल्म रोजा के लिए अभिनेत्री मधु को खूब तारीफें मिली थीं।

Open in App

रोजा, फूल और कांटे जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली जानी मानी एक्ट्रेस मधु जल्द ही बॉलीवुड में अपना कमबैक करने जा रही हैं। अजय देवगन की साथ फिल्म फूल और कांटे से सभी का दिल जीतने वाली मधु हॉरर कॉमेडी में दिखाई देंगी। साउथ की स्टार आठ साल बाद बड़े परदे पर वापसी करने जा रही हैं। 

खली-बली में दिखेंगी एक्ट्रेस मधु

आज कल हॉरर कॉमेडी फिल्मों का दौर चल रहा है। गोलमाल अगेन और स्त्री के बाद एक बार फिर से कॉमेडी फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का नाम होगा खली बली। इसी फिल्म से हेमा मालिनी की भतीजी मधु अपना बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। 

मलयालम फिल्मों में किया काम

साल 1991 में अजय देवगन साथ मधु ने फिल्म फूल और कांटे में अभिनय करते हुए फिल्मों में कदम रखा था। 1991 में ही मधु  ने दो मलयालम और एक तमिल फिल्म में भी अभिनय किया था।

रोजा फिल्म से मिली

आठ साल पहले आई फिल्म लव यू मि. कलाकार में अभिनय करने के बाद फिल्म रोजा के लिए अभिनेत्री मधु को खूब तारीफें मिली थीं। कुछ समय से एक्ट्रेस ने अभिनय से दूरी बना ली थी लेकिन अब वह कमल किशोर मिश्रा निर्मित और मनोज मिश्रा लिखित व निर्देशित हॉरर कॉमेडी फिल्म खली बली से वापसी कर रही हैं।

फिल्म खली बली की शूटिंग मुंबई और लखनऊ में होगी । फिल्म में मधु के अलावा रजनीश दुग्गल , कायनात अरोडा, असरानी ,विजय राज ,राजपाल यादव ,हेमंत पाण्डे ,योगेश लखानी और एकता जैन भी होंगे। 

टॅग्स :अजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?