लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' में इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की हुई एंट्री, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

By अमित कुमार | Updated: December 2, 2020 11:29 IST

अक्षय कुमार और कृति सैनन की एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के मेकर्स ने दी है।

Open in App
ठळक मुद्देफरहाद सामजी के निर्देशन में ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग को जल्द ही शुरू किया जाएगा। कृति सैनन के अलावा अब इस फिल्म में अक्षय कुमार संग जैकलीन फर्नांडीस भी नजर आएंगी। सुपरस्टार अक्षय कुमार संग जैकलीन इससे पहले 'हाउसफुल 2', 'हाउसफुल 3' और 'ब्रदर्स' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस ने धर्मशाला में अपनी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग पूरी की। इस फिल्म के बाद अब उनके हाथ नई फिल्म आ गई। 'भूत पुलिस' 'किक 2' और 'सर्कस' के बाद वह अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'बच्चन पांडे' में भी नजर आएंगी। अक्षय के साथ यह उनकी चौथी फिल्म होगी। इसमें कृति सनोन और अरशद वारसी भी हैं। 

'बच्चन पांडे' हाथ लगने से जैकलीन काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, ''मैं इंडस्ट्री में बहुत नई थी, जब मैंने साजिद नाडियावाला के लिए 'हाउसफुल' में 'धन्नो' गाना किया था और हमारा रिश्ता और दोस्ती तभी से है। मैं फिर से उनके साथ काम करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। 'जुड़वां' और 'हाउसफुल' सीरीज के बाद 'बच्चन पांडे' हमारी एकसाथ 8वीं फिल्म है। 

जैकलीन ने कहा कि मैं एक बार फिर अक्षय के साथ रीयूनियन का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। यह हमेशा उनके साथ एक पागलपन से भरपूर सवारी होती है और मुझे यकीन है कि हम एक साथ खूब एन्जॉय करेंगे।'' शूटिंग शेड्यूल के बारे में जैकलीन ने कहा, ''मैं उनके साथ जनवरी में शूट शुरू करने का इंतजार कर रही हूं। मैं अभी अपने किरदार पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकती, लेकिन मैं आपको बता सकती हूं कि यह बिल्कुल अलग अवतार है।

 मैंने अभी एक फिल्म की शूटिंग पूरी की, दूसरी की चल रही है और 'बच्चन पांडे' के लिए जल्द शूटिंग शुरू करने वाली हूं। इसके बाद फिर साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित सलमान के साथ फिल्म 'किक 2' का की शूटिंग करूंगी।'' बता दें कि जैकलीन और अक्षय इससे पहले 'हाउसफुल 2', 'हाउसफुल 3' और 'ब्रदर्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़अक्षय कुमारकृति सेननबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल