लाइव न्यूज़ :

एक्टर समांथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य के रिश्तो में खटपट, तलाक होने की आशंका

By वैशाली कुमारी | Updated: September 11, 2021 16:39 IST

साउथ इंडिया की लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य तलाक लेने जा रहे हैं। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देसामंथा ने शादी के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने सरनेम में अक्कीनेनी जोड़ लिया थासामंथा शादी से पहले नागा चेतन्य की जगह 'रंग दे बसंती' के एक्टर सिद्धार्थ से प्यार करती थी

साउथ इंडिया की लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य तलाक लेने जा रहे हैं। ये कपल साउथ इंडियन इंडस्ट्री के क्यूट कपल माने जाते हैं। 

दरअसल नागा चैतन्य चाहते हैं कि सामंथा कुछ समय के लिए फिल्में करना छोड़ दें और परिवार आगे बढ़ाएं। वहीं सामंथा अपने करियर में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और फिलहाल परिवार बढ़ाने के मूड में नहीं है । हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

सामंथा और नागा के तलाक की खबर पूरे साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में छाई हुई है। ये अफवाह काफी समय से चल रही हैं। लेकिन अक्किनेनी परिवार ने अब तक किसी भी खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

दरअसल सामंथा ने शादी के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने सरनेम में अक्कीनेनी जोड़ लिया था। समंता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वही नागा चैतन्य सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं। सामंथा ने जब अपने सोशल मीडिया हैंडल से अक्कीनेनी सरनेम तो फैंस ने यह कयास लगाया कि इन दोनों कपल्स का तलाक होने वाला है। 

बता दें कि सामंथा शादी से पहले नागा चेतन्य की जगह 'रंग दे बसंती' के एक्टर सिद्धार्थ से प्यार करती थी। समांथा सिद्धार्थ को लेकर काफी गंभीर थी लेकिन ब्रेकअप के बाद उन्होंने जल्द ही नागा चैतन्य से शादी कर ली।

टॅग्स :टॉलीवुड सिनेमाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल