लाइव न्यूज़ :

राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी को एक और झटका, अभिनेता सचिन जोशी ने उद्योगपति के खिलाफ जीता केस; 3 लाख का लगा जुर्माना

By अनिल शर्मा | Updated: July 23, 2021 11:06 IST

अभिनेता व निर्माता सचिन जोशी ने राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी और सतयुग गोल्ड के खिलाफ एक गोल्ड स्कीम में धोखाधड़ी का केस जीत लिया है। गौरतलब है कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी सतयुग गोल्ड के पूर्व-निदेशक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन जोशी ने राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी और सतयुग गोल्ड के खिलाफ एक गोल्ड स्कीम में धोखाधड़ी का केस जीत लिया हैराज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी सतयुग गोल्ड के पूर्व-निदेशक हैंकोर्ट ने सतयुग गोल्ड को सचिन जोशी को 1 किलो सोना सौंपने सहित 3 लाख का जुर्माना लगाया है

अभिनेता व निर्माता सचिन जोशी ने राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी और सतयुग गोल्ड के खिलाफ एक गोल्ड स्कीम में धोखाधड़ी का केस जीत लिया है। गौरतलब है कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी सतयुग गोल्ड के पूर्व-निदेशक हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सतयुग गोल्ड को सचिन जोशी को 1 किलो सोना सौंपने और कानूनी कार्यवाही की लागत के रूप में 3 लाख रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया है।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि यह मामला कई सालों से कोर्ट में था। साल 2014 में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने सतयुग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम की गोल्ड ट्रेडिंग कंपनी शुरू की थी। सचिन जोशी के आरोपों के मुताबिक मार्च 2014 में इस कंपनी की गोल्ड कार्ड स्कीम में निवेश किया था और कंपनी से  18.58 लाख रुपए में एक किलो सोना खरीदा था। इस स्कीम के तहत एक गोल्ड कार्ड जारी किया गया था जिससे रियायती दर पर सोना खरीदा जा सकता था। यह कार्ड सचिन ने भी लिया था। उनसे वादा किया गया कि निश्चित समयावधि खत्म होने के बाद वह इसके बदले में सोना ले सकते हैं।

ऐसे की थी धोखाधड़ी

बता दें निवेश के वक्त शिल्पा शेट्टी और उनके पति इसी कंपनी के निदेशक थे। मार्च 2019 में पांच साल पूरे होने के बाद जब जोशी ने उस कार्ड को भुनाने की कोशिश की तो उन्हें पता चला कि बांद्रा-कुर्ला स्थित कंपनी का ऑफिस बंद हो चुका है। इसके बाद भी वे लगातार कंपनी में संपर्क करते रहे लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस और कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई थी। बॉम्बे कोर्ट ने सचिन जोशी के हक में फैसला सुनाया है।

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल