लाइव न्यूज़ :

Pankaj Tripathi National Film Awards: फिल्मों में काम कर बेहद खुशी मिली, पंकज त्रिपाठी ने कहा-ऐसी कहानियां बयां करती हैं, जिनसे हमेशा जुड़ना चाहते, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2023 17:04 IST

Pankaj Tripathi National Film Awards: अभिनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें उन फिल्मों में काम कर बेहद खुशी मिली है जो ऐसी कहानियां बयां करती हैं जिनसे वह हमेशा जुड़ना चाहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। मैंने कल फिल्म जगत में अपने 20 साल पूरे कर लिये। अपना काम ईमानदारी से करें तो कुछ भी संभव है।

Pankaj Tripathi National Film Awards: फिल्म जगत में 20 साल पूरे करने और दो राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने वाले मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें उन फिल्मों में काम कर बेहद खुशी मिली है जो ऐसी कहानियां बयां करती हैं जिनसे वह हमेशा जुड़ना चाहते थे।

यह एक सुखद संयोग है कि मुंबई में 20 साल पूरे होने के एक दिन बाद ही त्रिपाठी को फिल्म ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं काफी खुश और विनम्र हूं। मेरा मानना है कि अगर आप दृढ़ रहें और अपना काम ईमानदारी से करें तो कुछ भी संभव है। मैंने कल फिल्म जगत में अपने 20 साल पूरे कर लिये।

यह मेरा दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार है। मुझे चुनने के लिये मैं सभी दर्शकों, अपने सभी निर्देशकों, लक्ष्मण उतेकर (मिमी के निर्देशक) और निर्णायक मंडल का अभारी हूं। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘उन दर्शकों को धन्यवाद जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया। पुरस्कार समारोह में लोग मेरे पास आए और कहा कि मेरी जीत उन्हें एक व्यक्तिगत उपलब्धि की तरह लगती है।

चूंकि मैं भी जनता के बीच से आया हूं तो यह देखकर मुझे बहुत अच्छा लगता है।’’ ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘मसान’, ‘स्त्री’ और वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ और ‘क्रिमिनल जस्टिस’ से शोहरत पाने वाले त्रिपाठी ने 2003 की कन्नड़ फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बिहार में जन्मे अभिनेता को आज उनके निभाए कई किरदारों के नामों से भी जाना जाता हैं।

इनमें 'स्त्री' के रुद्रा भैया से लेकर 'मिर्जापुर' के कालीन भैया तक शामिल हैं। आगामी दिनों में त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित फिल्म 'मैं अटल हूं' में दिखेंगे। इसके अलावा वह मिर्जापुर के तीसरे संस्करण और 'स्त्री 2' में भी नजर आएंगे। 

टॅग्स :पंकज त्रिपाठीनेशनल फ़िल्म अवार्ड्सद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Diwas 2026: गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य महोत्सव?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी सहित कई राज्य के सीएम ने दी बधाई?

भारतभक्त बनकर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! वृंदावन में दिखा अलग ही रूप, देखें तस्वीरें

भारतVIDEO: प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन से अभिभूत हुईं महामहिम

भारतराष्ट्रपति पद की गरिमा पर न हो राजनीति?, द्रौपदी मुर्मु की बंगाल-यात्रा को लेकर घमासान?

भारतसंवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों का अपमान निंदनीय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?