लाइव न्यूज़ :

किशोर नांदलस्कर का कोरोना से निधन, गोविंदा ने जताया दुख, 'जिस देश में गंगा रहता है' में साथ किया था काम

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 21, 2021 10:54 IST

हिंदी और मराठी फिल्मों के अभिनेता किशोर नांदलस्कर का मंगलवार को कोरोना से निधन हो गया । उनके निधन पर गोविंदा सहित अनेक हस्तियों ने शोक जताया है ।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता किशोर नांलस्कर का कोरोना से निधन, पिछले एक हफ्ते से थे बीमारगोविंदा सहित कई फिल्मी हस्तियों ने जताया शोक, कहा- हमने महान कलाकार खो दियाकिशोर ने 'जिस देश में गंगा रहता है' और 'सिंबा' जैसी कई फिल्मों से लोगों को हंसाया

मुंबई: अभिनेता किशोर नांदलस्कर का निधन हो गया है। किशोर के निधन पर गोविंद सहित कई फिल्मी हस्तियों ने शोक जताया है । किशोर ने हिंदी और मराठी की कई फिल्मों में काम किया था।  किशोर के पोते अनीश नांदलस्कर ने बताया कि उनके दादा जी को पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमित होने पर ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था । वहां उनकी हालत गंभीर हुई औऱ मंगलवार दोपहर को उनका निधन हो गया । अनीश ने बताया कि बुधवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा । 

गोविंद संग 'जिस देश में गंगा रहता है' में किया काम

किशोर नांदलस्कर गोविंदा की फिल्म 'जिस देश में गंगा रहता है' में भी नजर आए थे। ऐसे में गोविंदा ने किशोर को याद करते हुए कहा, 'ऐसे प्रतिभाशाली अभिनेता के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ । उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है । हमने 'जिस देश में गंगा रहता है' फिल्म में साथ काम किया था । '

इसके अलावा अभिनेता रणवीर सिंह ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर किशोर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रणवीर और किशोर ने फिल्म 'सिंबा' में साथ काम किया था। 

किशोर नांदलस्कर के निधन पर अन्य हस्तियों ने भी जताया शोक

दिवंगत अभिनेता  के निधन पर कई अन्य  फिल्मी हस्तियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक्टर मनोज बाजपेयी ने ट्वीट किया, 'दुखद समाचार ! भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'  वहीं अमृता सुभाष ने अपने पोस्ट में लिखा, 'किशोर नांदलस्कर का कोरोना के कारण निधन हो गया । हमने एक महान अभिनेता खो दिया । कॉमेडी में उनकी टाइमिंग अचूक थी। आपको सलाम किशोर काका। '

किशोर नांदलस्कर ने ईना मिना डिका (1989), धमाल बलिएना गणाफची (1990), करामती कोट (1993), पूर्णिमा सत्या (1997), ईश्या (2006), येदनाची जात्रा (2012) जैसी प्रसिद्ध मराठी फिल्मों में शानदार अभिनय किया । उनकी आखिरी फिल्म मराठी की 'मिस यू मिस' थी ।  

टॅग्स :गोविंदाबॉलीवुड गॉसिपकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल