लाइव न्यूज़ :

जायरा वसीम पर एक्टर ने साधा निशाना, कहा- आमिर की चेली है मजाक थोड़े ही है....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 11, 2019 15:53 IST

जायरा वसीम ने हाल ही में बॉलीवुड के अलविदा कहा है। बॉलीवुड छोड़ने के बाद द स्काई इज पिंक जायरा की पहली और आखिरी फिल्म है जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं।

कमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी पर निशाना भी साधते रहते हैं। इस बार कमाल ने जायरा वसीम पर निशाना साधा है।

हाल ही में जायरा मे बॉलीवुड को अलविदा कहा है। जायरा ने एक पोस्ट लिखकर कहा था कि वह अब बॉलीवुड को अलविदा कह रही हैं। ऐसे में उनके सिनेमा को छोड़ने के बाद की पहली फिल्मी द स्काई इज पिंक का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसको देकर हर किसी की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

इस पर एक्टर कमाल आर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अभिनेत्री #ZairaWasim का कहना है कि इस्लाम उन्हें फिल्मों में काम करने की अनुमति नहीं देता है और फिर वह #TheSkyIsPink में भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।  यह इस बात का प्रमाण है कि वह कितना बड़ा नाटक और नौटंकी है।आमिर की चेली है मजाक थोड़े ही है....।

अपने इस अंदाज से कमाल ने जायरा पर निशाना साधा है। कमाल के इस निशाने पर लोगों की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

कश्मीरियों की दी सहाल

कमाल ने कश्मीरियों को सहाल दी है। हाल ही में केआरके ने ट्वीट करके लिखा है कि कश्मीर में जो भी हो रहा है। उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है। लोगों के यह बात समझना चाहिए कि अब एक बार 370 हटने के बाद उसे वापस नहीं लिया जाएगा, उन्हें यह विरोध बंद कर देना चाहिए। उन्हें अब सामान्य खुशहाल जीवन जीना चाहिए। हम भारत के लोग उनका अधिकार नहीं छिनेंगे।

केआरके ने आगे लिखा है, ‘सरकार ने जो भी गलत किया है, मैं उसका हमेशा विरोधी रहा हूं लेकिन अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सरकार की निंदा नहीं कर सकता। यह कश्मीरी लोगों के भले के लिए है और पूरा भारत सभी भारतीयों का है। कश्मीरी लोगों के लिए अलग नियम नहीं हो सकता। जय हिंद।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार