लाइव न्यूज़ :

अभिनेता बोनी सेन गुप्ता ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, बोलीं मां- घर का लड़का आज घर लौट आया

By अनिल शर्मा | Updated: January 25, 2022 08:36 IST

बोनी सेन गुप्ता ने जब इस्तीफे का ऐलान किया तब उनकी मां ने खुशी जाहिर की और कहा कि यह तो होना ही था। उस पार्टी (बीजेपी) में कोई खुश नहीं रह सकता।

Open in App
ठळक मुद्देबोनी सेन गुप्ता की मां पिया सेनगुप्ता टीएमसी नेता हैंउन्होंने बेटे के बीजेपी छोड़ने पर खुशी जाहिर कीबोनी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपने वादे पूरे नहीं किए

कोलकाताः बंगाली अभिनेता बोनी सेन गुप्ता ने सोमवार को बीजेपी से इस्तीफा दे दिया। अभिनेता ने इस दौरान कहा कि बीजेपी ने बंगाल या बांग्ला फिल्मोद्योग के लिए विकास के जो वादे किए थे वह भी हकीकत में नहीं बदले हैं। बोनी ने सोमवार को एक ट्वीट किया जिसमें भाजपा पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया और पार्टी छोड़ने की बात कही।

अभिनेता ने ट्वीट में लिखा- "भारतीय जनता पार्टी से उनका नाता आज खत्म हो गया है। पार्टी अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है और उसने बंगाल या बांग्ला फिल्मोद्योग के लिए विकास के जो वादे किए थे वह भी हकीकत में नहीं बदले हैं।

बोनी की मां पिया सेनगुप्ता टीएमसी नेता हैं। वहीं अभिनेता की प्रेमिका कौशानी मुखर्जी भी टीएमसी में हैं। इसलिए बोनी के बीजेपी में शामिल होने पर सबको हैरत हुई थी। बोनी ने जब इस्तीफे का ऐलान किया तब उनकी मां ने कहा कि "यह तो होना ही था। उस पार्टी (बीजेपी) में कोई खुश नहीं रह सकता। बंगाल की कला, संस्कृति और सोच बीजेपी से मेल नहीं खाती। घर का लड़का आज घर लौट आया।इससे मैं खुश हूं।"

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी में शामिल होनेवाले ज्यादातर नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। बोनी से पहले अभिनेत्री श्रावंती चटर्जी ने भी भाजपा से नाता तोड़ लिया था। वहीं बाबुल सुप्रियो भी बीजेपी छोड़ चले गए।

टॅग्स :BJPहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल