लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने SBI को 15 साल की लीज पर दिए 2 बंगले, एक महीने का इतना है किराया!

By अनिल शर्मा | Updated: October 9, 2021 12:50 IST

लीज पर दिए गए दोनों बंगले जलसा के बगल में स्थित हैं, जहां फिलहाल परिवार रहता है। दस्तावेजों में दिखाया गया है कि एसबीआई को किराए पर दी गई संपत्ति 3,150 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देलीज पर दिए गए दोनों बंगले जलसा के बगल में स्थित हैंअमिताभ बच्चन का पूरा परिवार फिलहाल यहीं रहता हैपांच साल बाद किराया 23.6 लाख रुपये और 10 साल बाद 29.5 लाख रुपये होगा

मुंबईः दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और  उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने मुंबई के जुहू में वत्स और अम्मू बंगलों के भूतल को भारतीय स्टेट बैंक को लीज पर दे दिया है। Zapkey.com द्वारा एक्सेस किए गए दस्तावेजों के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने बंगलों को  18.9 लाख रुपये प्रति माह के किराए पर 15 साल के लिए किराए पर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह लीज डील 28 सितंबर, 2021 को दर्ज की गई थी।

लीज पर दिए गए दोनों बंगले जलसा के बगल में स्थित हैं, जहां फिलहाल परिवार रहता है। दस्तावेजों में दिखाया गया है कि एसबीआई को किराए पर दी गई संपत्ति 3,150 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली हुई है। दस्तावेज के अनुसार, संपत्ति का किराया 18.9 लाख रुपये है और इसमें हर पांच साल में 25 प्रतिशत किराये की वृद्धि पर एक खंड शामिल है। पांच साल बाद किराया 23.6 लाख रुपये और 10 साल बाद 29.5 लाख रुपये होगा।

बैंक यानी एसबीआई द्वारा एक साल का किराया एडवांस में दे दिया गया है। एसबीआई ने 12 माह के किराए के रूप में  2.26 करोड़ रुपये जमा किए हैं। हालांकि रिपोर्ट को लेकर ना तो एसबीआई और ना ही अमिताभ बच्चन या अभिषेक बच्चन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है। वहीं  दलालों का कहना है कि परिसर पहले सिटी बैंक को पट्टे पर दिया गया था। इस डील में 30,86,000 रुपये की स्टाम्प ड्यूटी के साथ 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान हुआ है।

मनीकंट्रोल ने स्थानीय दलालों के हवाले से बताया कि इस क्षेत्र में कई बैंक हैं जो एचएनआई ग्राहकों को पूरा करते हैं। इस इलाके में कई मशहूर हस्तियां और बिजनेस टाइकून रहते हैं। इस स्थान पर वाणिज्यिक किराया कहीं भी 450 रुपये प्रति वर्ग फुट से 650 रुपये प्रति वर्ग फुट के बीच है। स्वतंत्र बंगलों की लागत 100 से 200 करोड़ रुपये है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचारSBI
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल