लाइव न्यूज़ :

एक्टर एजाज को दो दिन पुलिस रिमांड में भेजा गया, ड्रग्स रखने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

By धीरज पाल | Updated: October 23, 2018 16:49 IST

एक्टर एजाज बिग बॉस सीजन 7, कॉमेडी नाइट विथ कपिल, करम अपना-अपना, कहानी हमारे महाभारत  में भी नजर आ चुके हैं। हाल ही में एजाज बिग बॉस-7 में साथी कन्टेस्टेंट के साथ मारपीट के बाद सुर्खियों में आए थे।

Open in App

अभिनेता एजाज खान को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें नवी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खबर के अनुसार एजाज को पुलिस ने ड्रग्‍स के साथ देर मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि पुलिस को एजाज के पास से प्रतिबंधित ड्रग्स (एक्सटेसी) की 8 गोलियां बरामद हुईं हैं। 

 

इन गोलियों का वजन 2.3 ग्राम बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत तकरीबन 2.2 लाख रुपए है। एजाज के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। 

खबर के अनुसार पुलिस ने जिस वक्त एजाज को पकड़ा गया वह नशे की हालत में ही थे। उन्हें नवी मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार किया। पुलिस को नवी मुंबई के एक होटल में रेव पार्टी चलने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी। एजाज कई फिल्मों के काम भी कर चुके हैं।

इतना ही नहीं वे बिग बॉस सीजन 7, कॉमेडी नाइट विथ कपिल, करम अपना-अपना, कहानी हमारे महाभारत  में भी नजर आ चुके हैं।  हाल ही में एजाज बिग बॉस-7 में साथी कन्टेस्टेंट के साथ मारपीट के बाद सुर्खियों में आए थे। एजाज एक्ट्रेस निधि कश्यप के साथ रिलेशनशिप में थे। बाद में निधि ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। 2011 में निधि ने शिकायत वापस ले ली थी। 

टॅग्स :बिग बॉसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल