लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन ने #MeToo पर कहा- जब तक किसी को दोषी न करार दिया जाए, धारणा नहीं बनाई जा सकती

By भाषा | Updated: February 11, 2019 10:58 IST

अभिनेता अजय देवगन ने कहा कि भारतीय फिल्म उद्योग के कुछ मशहूर कलाकारों पर लगे ‘मी टू’ के आरोप से वह स्तब्ध थे लेकिन उनका मानना है

Open in App

अभिनेता अजय देवगन ने कहा कि भारतीय फिल्म उद्योग के कुछ मशहूर कलाकारों पर लगे ‘मी टू’ के आरोप से वह स्तब्ध थे लेकिन उनका मानना है कि इस तरह के मामलों में कानून को अपना काम करने देना चाहिए। 

बॉलीवुड की कई हस्तियों राजकुमार हिरानी, सुभाष घई, साजिद खान, विकास बहल, रजत कपूर, आलोकनाथ और गायक कैलाश खेर और संगीतकार अनु मलिक पर महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। 

देवगन ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ कुछ चीजें निकलकर आईं और कुछ लोग ऐसे हैं भी, लेकिन सभी ऐसे नहीं है। मैं कहूंगा कि कुछ नामों ने मुझे स्तब्ध कर दिया लेकिन मैं पूरी तरह से तब तक धारणा नहीं बना सकता जब तक कोई दोषी या निर्दोष साबित न हो जाए।' 

देवगन इस अभियान का समर्थन कर चुके हैं। अभिनेता का मानना है कि फिल्म उद्योग में अब ताकत का खेल ज्यादा समय तक काम नहीं करनेवाला है। अभिनेता की फिल्म ‘टोटल धमाल’ 22 फरवरी को रिलीज हो रही है। 

टॅग्स :अजय देवगन# मी टू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?