लाइव न्यूज़ :

आशिकी 2 से धमाल मचाने वाले एक्टर आदित्य आज मना रहे अपना 36 वां जन्मदिन, जानिए आदित्य के जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकही बातें

By वैशाली कुमारी | Updated: November 16, 2021 14:26 IST

16 नवंबर 1985 को मुंबई में जन्में  एक्टर आदित्य रॉय कपूर के बारे में यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि उनके दादा एक फिल्म प्रोड्यूसर थे। आदित्य की मां सैलोम रॉय कपूर भी एक जमाने में ग्लैमर की दुनिया में काम कर चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म ‘आशिकी 2’ के बाद आदित्य का एक्टिंग करियर को नई रफ्तार मिलीउन्होंने दावत-ए—इश्क, फितूर, डियर जिंदगी,ओके जानू, कलंक, सड़क 2 और मलंग जैसी बड़ी फिल्में की

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने साल 2013 में सभी को अपना दीवाना बना लिया था। वो साल आदित्य के करियर में एक बड़ी हिट लेकर आया, फिल्म का नाम था आशिकी टू। फिल्म से ज्यादा फिल्म के गानों ने प्रभावित किया और क्या बच्चे क्या बूढ़े सभी की जबान पर एक ही गाना था, मेरी आशिकी अब तुम ही हो।

उस फिल्म की बात भी करेंगे लेकिन उससे पहले जान लीजिए सिद्धार्थ आज यानी 16 नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आदित्य ने अपने 12 साल के फिल्मी करियर में अबतक कई फिल्में की हैं, जिनमें से आशिकी टू उनके करियर की अबतक की सबसे बड़ी हिट फिल्म है।

आदित्य रॉय कपूर ने साल 2009 में फिल्म लंदन ड्रिम्स से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, सलमान खान और अजय देवगन जैसे बड़े सितारों के होने के बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। इसके बाद आदित्य ने कई और प्रोजेक्ट्स में काम किया लेकिन उनको कोई खास पहचान न मिली।

16 नवंबर 1985 को मुंबई में जन्में  एक्टर आदित्य रॉय कपूर के बारे में यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि उनके दादा एक फिल्म प्रोड्यूसर थे। आदित्य की मां सैलोम रॉय कपूर भी एक जमाने में ग्लैमर की दुनिया में काम कर चुकी हैं। उन्होंने देब बनर्जी के साथ एक फिल्म ‘तू ही मेरी जिंदगी’ में भी काम किया था।

बड़े भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर यूटीवी मोशन पिक्चर के सीइओ हैं और उन्होंने एक्ट्रेस विद्या बालन से शादी की है, जबकि दूसरे भाई कुणाल रॉय कपूर भी एक्टर हैं और फिल्मों में सक्रिय हैं।

फिल्म ‘आशिकी 2’ के बाद आदित्य का एक्टिंग करियर को नई रफ्तार मिली, इसके बाद उन्होंने दावत-ए—इश्क, फितूर, डियर जिंदगी,ओके जानू, कलंक, सड़क 2 और मलंग जैसी बड़ी फिल्में की।

टॅग्स :आदित्य रॉय कपूरबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!