लाइव न्यूज़ :

अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर, मनीष पॉल अबू धाबी में आईफा 2023 को करेंगे होस्ट

By भाषा | Updated: October 31, 2022 15:36 IST

आईफा का 23वां पुरस्कार समारोह एक बार फिर नौ से 11 फरवरी 2023 को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में यस आइलैंड में आयोजित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक बच्चन ने कहा- मैं अबू धाबी में आईफा के 23वें संस्करण की मेजबानी के लिए उत्साहित हूं। फरहान अख्तर ने कहा कि आईफा इकलौता वैश्विक मंच है जो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित किया जाता है।

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर और मशहूर टीवी प्रस्तोता मनीष पॉल अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) के पुरस्कार समारोह के प्रस्तोता (होस्ट) होंगे। आईफा का 23वां पुरस्कार समारोह एक बार फिर नौ से 11 फरवरी 2023 को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में यस आइलैंड में आयोजित किया जाएगा। मशहूर अभिनेता सलमान खान, वरुण धवन, करण जौहर और अभिनेत्री कृति सनोन भी समारोह का हिस्सा हो सकते हैं।

अभिषेक बच्चन ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं अबू धाबी के यस आइलैंड में आईफा के 23वें संस्करण की मेजबानी के लिए उत्साहित हूं। आईफा मेरे लिए परिवार की तरह है। मैं मनोरंजन करने, प्रशंसकों से मिलने और वैश्विक रूप से उनसे जुड़ने के लिए उत्साहित हूं।’’ फरहान अख्तर ने कहा कि आईफा इकलौता वैश्विक मंच है जो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसने दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों को करीब ला दिया है। हमेशा की तरह मुझे आईफा वीकेंड और अवार्ड्स का इंतजार है तथा मैं अबू धाबी के यस आइलैंड में इसके 23वें संस्करण की सह-मेजबानी के लिए उत्साहित हूं।’’ मनीष पॉल ने कहा, ‘‘यह हमेशा मजेदार होता है और हमें वहां बैठे दर्शकों से जो प्रतिक्रिया मिलती है वह असली होती है। यह मेरे शानदार सह-मेजबानों के साथ बहुत बड़ा और रोमांचक होने जा रहा है। इसका आनंद उठाने के लिए उत्साहित हूं।’’ 

टॅग्स :अभिषेक बच्चनफरहान अख़्तरमनीष पॉलआईफा अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने लंदन में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता?, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने मारी बाजी?

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्की100 करोड़ के पार पहुंची 'हाउसफुल 5', बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?