लाइव न्यूज़ :

जल्द ही फैन्स को खुशखबरी देने वाले हैं अभिषेक और ऐश्वर्या, 'गुलाब जामुन' से करेंगे मुंह मीठा!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 23, 2018 13:36 IST

अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन ने आठ साल पहले आखिरी बार मणिरत्नम की रावण में साथ काम किया था।

Open in App

मुंबई, 23 जुलाई: बॉलीवुड की क्यूट जोड़ियों में से एक है ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन जोड़ी। अपने बॉलीवुड फ़िल्मी करियर के दौरान दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। जल्द ही अभिषेक और ऐश की जोड़ी नजर आने वाली है। खबरों की मानें तो दोनों अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाब जामुन' में नजर आएंगे। वैसे अभी तक मेकर्स और डायरेक्टर ने इसे लेकर कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की है। 

कहा जा रहा है कि ये फिल्म फैंटम फिल्मस के बैनर पर बनेगी। अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन ने आठ साल पहले आखिरी बार मणिरत्नम की रावण में साथ काम किया था। हुमा कुरैशी को भी फिल्म गुलाब जामुन के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन फिल्म के लेट हो जाने के वजह से हुमा ने फिल्म को करने से मना कर दिया।

बता दें कि ऐश्वर्या जल्द ही फिल्म 'फन्ने खां' में अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। जो कि 3 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म को अतुल मांजरेकर ने डायरेक्ट किया है। फन्ने खान में ऐश एक पॉप स्टार के रोल को निभाते हुईं नजर आएंगी। 

वहीं, अभिषेक बच्चन अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ अनुराग कश्यप की मनमर्जियां में नजर आने वाले हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक में अभिषेक सरदार के गेटअप में नजर आए थे। फिल्म में विक्की कौशल भी हैं। मनमर्जियां 21 सितम्बर को रिलीज होगी।  

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चनअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, शेयर कीं तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीऐश्वर्या राय बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैर छुए, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल