लाइव न्यूज़ :

'आशिकी' फेम राहुल रॉय को आया ब्रेन स्ट्रोक, मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती

By स्वाति सिंह | Updated: November 29, 2020 19:24 IST

54 वर्षीय एक्टर राहुल रॉय को 7 दिन पहले करगिल में शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आया था और फिर उन्हें श्रीनगर के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआशिकी' से मशहूर हुए अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy) को ब्रेन स्ट्रोक आया है। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई: सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' से मशहूर हुए अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy) को ब्रेन स्ट्रोक आया है। इसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ राहुल श्रीनगर में 'कारगिल' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें प्रोग्रेसिव ब्रेन स्ट्रोक आया है। हालांकि, यह बताया जा रहा है कि फिलहाल एक्टर सुरक्षित हैं और ट्रीटमेंट पर ठीक से रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। उन्हें ठीक होने में अभी कुछ समय लग सकता है। लंबे समय बाद किसी फिल्म में एक्टिंग करने जा रहे राहुल रॉय को यूं ब्रेन स्ट्रोक आना सभी को हैरान कर गया है। एक्टर के तमाम फैन्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 54 वर्षीय एक्टर राहुल रॉय को 7 दिन पहले करगिल में शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आया था और फिर उन्हें श्रीनगर के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था। इसके बाद 28-29 नवंबर की दरमियानी रात 1:25 बजे उन्हें मुम्बई के‌ नानावटी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है।

बता दें कि राहुल रॉय ने महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' से डेब्यू करने के बाद 'सपने साजन के', 'फिर तेरी कहानी याद आई', 'जनम', 'प्यार का साया', 'जुनून', 'पहला नशा', 'गुमराह' जैसी कई फिल्मों में काम किया। मगर 'आशिकी' जैसी सुपरहिट फिल्म से डेब्यू करने के बावजूद बॉलीवुड में वो अपना कोई खास मकाम नहीं बना पाये। राहुल रॉय ने 2006 में टेलीकास्ट हुए 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया और वे शो के पहले विजेता साबित हुए।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल