लाइव न्यूज़ :

डेब्यू करने तो तैयार हुईं आमिर की बेटी, जानिए क्या है प्रोजेक्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 23, 2019 08:26 IST

आमिर खान की बेटी इरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इरा जल्द अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

Open in App

आजकल हर स्टार किड बॉलीवुड से किसी न किसी तरह से जुड़ना चाहता है. ज्यादातर तो एक्टर ही बनने की सोचते हैं, चाहे प्रतिभा हो या न हो. लेकिन मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान इन सबसे जरा अलग हैं. वह मनोरंजन की दुनिया में तो अपना पहला कदम रखने जा रही हैं लेकिन किसी बॉलीवुड फिल्म से नहीं बल्कि नाटक से.

इरा खान के करीबी सूत्रों की मानें तो उनका पहला प्रोजेक्ट एक नाटक होगा और इसके शोज भारत के तमाम शहरों में करने की तैयारी शुरू हो चुकी है. आमिर खान की पहली सुपरहिट फिल्म 'कयामत से कयामत तक' की ही तरह इरा ने अपनी पहली कहानी एक दुखांत विषय पर चुनी है. यह नाटक ग्रीस की एक चर्चित और कालजयी कहानी 'यूरीपिडेस मेडिया' पर लिखा गया है.

आमिर खान की बेटी के इस फैसले की बात फिल्म इंडस्ट्री में गुरुवार को लीक होने के बाद से ही तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं. कहा जा रहा है कि आमिर खान पहले अपने बेटे जुनैद को लेकर 'द फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी रीमेक बनाना चाहते थे लेकिन ऐन मौके पर इस रोल को आमिर ने खुद ही करने का फैसला किया.

अब उनकी बेटी इरा ने भी लीक से बिल्कुल हटकर नाटकों के जरिए अपना करियर शुरू करने का फैसला किया. बहरहाल, बताया जा रहा है कि नाटक की रिहर्सल की सारी तैयारियांें में बिजी हैं.

टॅग्स :आमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया