लाइव न्यूज़ :

आमिर की बेटी चार साल तक रहीं हैं डिप्रेशन में, खुद बताई पूरी सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 12, 2020 13:16 IST

आमिर खान की बेटी इरा ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वह पिछले 4 साल से डिप्रेशन में हैं। इस वीडियो पर कंगना रनौत का रिऐक्शन आया है और ऐसा लगता है कि वह इरा के डिप्रेशन के लिए आमिर-रीना के तलाक को डिप्रेशन का कारण बता रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे इरा खान चार साल से क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रही हैं इस बात का खुलासा खुद इरा ने सोशल मीडिया के जरिए किया है

हाल में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में इरा ने बताया था कि वह 4 साल से ज्यादा समय से डिप्रेशन से जूझ रही हैं. आमिर खान की बेटी इरा ने शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे) पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें इरा ने कहा कि वह पिछले चार साल से डिप्रेशन से जूझ रही हैं. वीडियो में इरा कहती हैं, ''हाय, मैं डिप्रेस्ड हूं. मैं करीब चार सालों से डिप्रेशन में हूं. मैं डॉक्टर के पास गई थी. मैं क्लिनिकली डिप्रेस्ड हूं. लेकिन अब मैं अच्छा महसूस कर रही हूं. पिछले एक साल से मैं मेंटल हेल्थ को लेकर कुछ करना चाहती थी, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं. तो मैंने सोचा कि मैं आपको अपनी यात्रा पर लेकर जाती हूं और देखते हैं कि क्या होता है.''

इरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''बहुत कुछ चल रहा है, बहुत सारे लोगों के पास कहने के लिए बहुत कुछ है. चीजें वास्तव में भ्रामक और तनावपूर्ण हैं, आसान और ठीक हैं, लेकिन ठीक नहीं हैं, यही जीवन है.'' इरा ने आगे लिखा, ''यह सब कहने का कोई तरीका नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे कुछ मिल गया है या शायद मिल रहा है, जिससे मैं इसे थोड़ा और समझ रही हूं. तो इस यात्रा पर मेरे साथ आओ. मेरी अजीब, विचित्र, कभी-कभी-बच्चे जैसी भाषा. ईमानदारी के साथ, जितना मैं हो सकती हूं. एक बातचीत शुरू करते हैं.''

इस  ट्वीट करते हुए कंगना ने अपना रिऐक्शन लिखा है। कंगना ने लिखा, '16 साल की उम्र में मैं मारपीट का सामना कर रही थी, अकेली अपनी बहन का ख्याल रख रही थी जो ऐसिड से जल गई थी और मीडिया की नाराजगी का भी सामना कर रही थी। डिप्रेशन के बहुत से कारण हो सकते हैं लेकिन सामान्य तौर पर यह बिखरे हुए परिवार के बच्चों के लिए मुश्किल होता है। ट्रडिशनल फैमिली सिस्टम बहुत जरूरी है।'

टॅग्स :आमिर खानबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया