लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस : आमिर खान ने चीन के लोगों को दी सतर्क रहने की नसीहत, वीडियो पोस्ट कर कही ये बात

By भाषा | Updated: February 22, 2020 18:15 IST

चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि चीनी में कोरोना वायरस के कारण 109 और लोगों के मरने की सूचना के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,345 हो गई है जबकि विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 76,288 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता वीबो सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने चीनी प्रशंसकों से संपर्क में रहते हैं, जो ट्विटर के ही समान है।

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान चीन में बेहद लोकप्रिय हैं। उन्होंने देश में कोरोना वायरस महामारी को लेकर चिंता जाहिर करते हुए लोगों को एहतियात बरतने और संकट की इस घड़ी में सरकार के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। चीन में कोरोना वायरस के कारण 2,300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। खान (54) ‘3 इडियट्स’ और ‘दंगल’ जैसी अपनी फिल्मों को चीन में मिली बड़ी सफलता के कारण वहां घर-घर में लोकप्रिय हुए हैं। 

अभिनेता वीबो सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने चीनी प्रशंसकों से संपर्क में रहते हैं, जो ट्विटर के ही समान है। वीबो अकाउंट पर शुक्रवार को चीनी भाषा के साथ एक वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘चीन में मेरे सभी दोस्तों को नमस्कार। जब से मैंने वहां कोरोना वायरस के फैलने के बारे में सुना है तब से मैं बेहद चिंतित हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने कुछ दोस्तों के संपर्क में हूं और इस त्रासदी को लेकर मेरे दिल में बहुत पीड़ा हो रही है। इस बीमारी के कारण अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी सहानुभूति है।’’ 

चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि चीनी में कोरोना वायरस के कारण 109 और लोगों के मरने की सूचना के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,345 हो गई है जबकि विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 76,288 हो गई है। अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि यह बेहद मुश्किल भरा वक्त है। मुझे यकीन है कि प्रशासन इस स्थिति से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और इस समय सबसे बेहतर हम यही कर सकते हैं कि अपना ध्यान रखें, एहतियात बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा उन्हें हमारी सहायता करने में मदद करें।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि चीन में चीजें बहुत जल्द सामान्य हो जाएं। संकट की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और दुआएं आप सभी के साथ हैं। आप सभी को प्यारर् ख्याल रखें। सुरक्षित और स्वस्थ रहें।’’ 

टॅग्स :आमिर खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!