लाइव न्यूज़ :

आमिर खान ने सलमान-शाहरुख को पछाड़ बनाया यह रिकॉर्ड, किसी बॉलीवुड स्टार ने नहीं किया ऐसा

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 4, 2018 13:33 IST

आमिर खान उस रेस के विजेता बने हैं, जिस रेस में शाहरुख खान और सलमान खान शामिल भी नहीं हो पाएं

Open in App

आमिर खान बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जो हमेशा नए रिकॉर्ड बनाने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने फिर से एक नया रिकॉर्ड बनाया है। आमिर खान उस रेस के विजेता बने हैं, जिस रेस में शाहरुख खान और सलमान खान शामिल भी नहीं हो पाएं। असल में बॉलीवुड में अब तक कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिन्होंने कमाई के नए रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। लेकिन आमिर खान एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी तीन फिल्मों ने 700 करोड़ का बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस किया है।

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने उन 4 भारतीय फिल्मों का नाम बताया है, जिन्होंने अब तक 700 करोड़ रु. से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि लिस्ट में तीन फिल्में आमिर खान की हैं। जबकि शाहरुख और सलमान खान की फिल्में लिस्ट में शामिल ही नहीं है।

रमेश बाला ने 4 फरवरी की सुबह ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि दंगल (2016), बाहुबली-2 (2017), पीके (2014) और सीक्रेट सुपरस्टार (2017) ये वो चार भारतीय फिल्में हैं, जिनकी वर्ल्डवाइड कमाई 700 करोड़ के उपर हुई है। लिस्ट में आमिर खान की तीन और साउथ सुपरस्टार प्रभास की 1 फिल्म शामिल है। 

वर्ल्डवाइड कमाई

-'दंगल' - 2000 करोड़ रु- 'पीके' - 800 करोड़ रु-'सीक्रेट सुपरस्टार'- चीन में -  558 करोड़, भारत में- 90 करोड़ और अन्य-65 करोड़, कुल- 713 करोड़ जारी- बाहुबली-2- 1700 करोड़ 

टॅग्स :आमिर खानसलमान खानशाहरुख खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल