लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं आमिर खान की बेटी, लोगों को नहीं भाया उनका 'वंडरवुमेन' अवतार

By मेघना वर्मा | Updated: August 26, 2019 12:06 IST

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान जल्द ही मनोरंजन की दुनिया में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं लेकिन किसी बॉलीवुड फिल्म से नहीं बल्कि नाटक से।

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान की बेटी जल्द ही मनोरंजन की दुनिया में डेब्यू करने जा रही हैं।ईरा खान हमेशा ही अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनती रहती हैं।

आमिर खान की बड़ी बेटी ईरा खान भले ही फिल्मों में ना आई हों मगर सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। इस वजह से वह सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वह अपनी और अपने बॉयफ्रेंड संग फोटो शेयर करती रहती हैं। वहीं रिसेंटली ईरा खान एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

ईरा की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में ईरा वंडरवुमेन के अवतार में नजर आ रही हैं। दरअसल ईरा खान एक पार्टी के तैयार हुई थी। जिसमें उन्होंने ब्लैक कलर की वंडरवुमेन वाली ड्रेस पहन रखी है। इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर लोगों ने स्टार किड की इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं।

इस फोटो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने पेज पर शेयर किया है। इस लुक में ईरा बेहद हॉट दिख रही हैं। मगर आमिर खान और ईरा के फैंस इस लुक से खासे खुश नजर नहीं आ रहे। लोग अलग-अलग तरह से ईरा का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजन ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'अपने पापा की तरह ही खराब और स्टूपिड ड्रेस सेंस।' वहीं एक दूसरे यूजर ने ईरा की ड्रेस को कश्मीर से जोड़ दिया। उन्होंने लिखा, कश्मीर जल रहा है और आमिर खान की बेटी सबको खुश कर रही है। कहां से आप मुस्लिम हो।

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान जल्द ही मनोरंजन की दुनिया में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं लेकिन किसी बॉलीवुड फिल्म से नहीं बल्कि नाटक से। इरा खान के करीबी सूत्रों की मानें तो उनका पहला प्रोजेक्ट एक नाटक होगा और इसके शोज भारत के तमाम शहरों में करने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

आमिर खान की पहली सुपरहिट फिल्म 'कयामत से कयामत तक' की ही तरह इरा ने अपनी पहली कहानी एक दुखांत विषय पर चुनी है। यह नाटक ग्रीस की एक चर्चित और कालजयी कहानी 'यूरीपिडेस मेडिया' पर लिखा गया है। 

टॅग्स :आमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया