लाइव न्यूज़ :

आमिर खान की बेटी इरा ने युवराज सिंह की पत्नी को किया प्रपोज, जानें वायरल हो रही फोटो की सच्चाई?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 17, 2019 11:45 IST

आमिर खान की बेटी डायरेक्शन की दुनिया में अपना कदम रखने जा रही है। इरा जल्द यूरिपिड्स मेडिया नाम के एक प्ले का निर्देशन करती नजर आने वाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर आमिर खान की बेटी इरा सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। इस प्ले में युवराज सिंह की पत्नी हेजल एक्टिंग करती नजर आने वाली हैं।

एक्टर आमिर खान की बेटी इरा सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। इरा जल्द  यूरिपिड्स मेडिया  नाम के एक प्ले का निर्देशन करती  नजर आने वाली हैं। खास बात ये है कि इस प्ले में युवराज सिंह की पत्नी हेजल एक्टिंग करती नजर आने वाली हैं। हाल ही में हेजल ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वह प्ले में एक्टिंग करती नजर आ आएंगी।

 इतना ही नहीं हेजल ने थिएटर को अपना पहला प्यार तक कहा है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार हेजल का कहना है कि मेरी ट्रेनिंग अक्सर थिएटर की स्कूलों में हुआ है। इसके चलते मैं रंगमंच से हमेशा से जुड़ी रही हूं। इसलिए एक्टिंग में वापसी की बजाए मेरी घर वापसी हो रही है।

इरा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि उसने हां कह दिया है। एक मित्र के रूप में, लेकिन एक अभिनेता के रूप में, @hazelkeechofficial के रूप में आपके साथ काम करना आश्चर्यजनक है। मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि हम क्या बनाते हैं।

वहीं हेजल ने आगे कहा है कि मैंने इसके लिए ऑडिशन दिया था और मुझे मेडिया की भूमिका निभाने का मौका मिला है। जब मैं 20 साल की तब मैंने ये नाटक देखा था और भूमिका करने के बारे में सोचा था। लेकिन  अब अपने 30वें साल में हूं और जिंदगी में बहुत कुछ देखा है और सामना किया। 

हेजल का कहना है कि हमने रिहर्सल शुरू कर दी हैं। इरा काफी यंग है 21 साल की उम्र में वह चीजों को काफी बेहतर समझती है।इरा को खुद पर बहुत भरोसा है और वह जानती हैं कि उन्हें क्या चाहिए, जो बेहद प्रभावशाली है। इस साल दिसंबर में इस नाटक का प्रीमियर होगा।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!