लाइव न्यूज़ :

Adipurush Teaser Poster: आदिपुरुष का टीजर पोस्टर हुआ रिलीज, श्रीराम की भूमिका में हैं प्रभास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2022 13:09 IST

आदिपुरुष में प्रभास भगवान राम, सैफ लंकेश रावण और कृति सैनन देवी सीता के किरदार में नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म का टीजर यूपी के अयोध्या के सरयू नदी तट पर 2 अक्टूबर रविवार की शाम सामने आएगा।आदिपुरुष ओम राउत द्वारा निर्देशित टी सीरीज और रेट्रोफाइल्स द्वारा निर्मित मेगा भारतीय फिल्म है।

अयोध्याः प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। 12 जनवरी को रिलीज होने वाली ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी थी। फैन्स सोशल मीडिया पर पहले से ही इससे जुड़ी जानकारियां अपने-अपने तरीके से साझा कर रहे थे। अप्रैल में ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का मोशन पोस्ट भी रिलीज किया गया था। इसमें प्रभास भगवान राम, सैफ लंकेश रावण और कृति सैनन देवी सीता के किरदार में नजर आ रहे थे। अब जो मुख्य पोस्टर आया है, उसमें भी एक्टर कुछ ऐसे ही नजर आ रहे हैं।

साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) पोस्ट में धनुष के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक घुटने के बल बैठे एक्टर आसमान की तरफ धनुष में तीर लगाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर आते ही वायरल होने लगा। 'आदिपुरुष' (Adipurush) को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म सिनेमाघरों में 3डी में रिलीज होगी।

इस फिल्म का टीजर यूपी के अयोध्या के  सरयू नदी तट पर 2 अक्टूबर रविवार की शाम 7.11 पर सामने आएगा। बता दें कि इस मूवी को भूषण कुमार (Bhushan Kumar) ने प्रोड्यूस किया है। आदिपुरुष ओम राउत द्वारा निर्देशित टी सीरीज और रेट्रोफाइल्स द्वारा निर्मित मेगा भारतीय फिल्म है, जो 12 जनवरी, 2023 को आईमैक्स और 3डी में रिलीज होने के लिए एक विजुअल एक्ट्रावेगेंजा है।

टॅग्स :प्रभाससैफ अली खानBhushan Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?