लाइव न्यूज़ :

अक्षय तृतीया पर 5 अलग-अलग भाषाओं में 'जय श्रीराम' के लिरिकल ऑडियो के साथ आदिपुरुष का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2023 09:44 IST

Adipurush New Poster Launch: अक्षय तृतीया , जिसे नई शुरुआत और शाश्वत समृद्धि के शुभ दिन के रूप में मनाया जाता है, के मौके पर आदिपुरुष के निर्माताओं ने 5 अलग-अलग भाषाओं - हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में 'जय श्री राम' का एक शानदार लिरिकल ऑडियो क्लिप जारी किया जो संगीतमय जोड़ी अजय-अतुल द्वारा रचित है। 

Open in App
ठळक मुद्देआदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया है।यह फिल्म 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Adipurush new poster launch: अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आदिपुरुष की टीम ने प्रभास अभिनीत राघव का शानदार मोशन पोस्टर लॉन्च के साथ  5 अलग-अलग भाषाओं में 'जय श्री राम' के दिव्य 60 सेकंड के लिरिकल ऑडियो रिलीज किए।

अक्षय तृतीया , जिसे नई शुरुआत और शाश्वत समृद्धि के शुभ दिन के रूप में मनाया जाता है, के मौके पर आदिपुरुष के निर्माताओं ने 5 अलग-अलग भाषाओं - हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में 'जय श्री राम' का एक शानदार लिरिकल ऑडियो क्लिप जारी किया जो संगीतमय जोड़ी अजय-अतुल द्वारा रचित है। 

इस ऑडियो क्लिप के साथ उसके बोल पोस्टर पर प्रदर्शित होते रहते हैं। गाने को लेकर उत्साह और प्रशंसकों द्वारा विशेष अनुरोध को पूरा करने के बाद, टीम ने अब 'जय श्री राम' के बहुभाषी संस्करणों को रिलीज किया। इस ट्रैक के साथ प्रभास अभिनित  राघव का शानदार पोस्टर लॉन्च किया गया, जो पराक्रमी प्रभु श्री राम को उनके सभी वैभव में शक्ति, वीरता और ताकत प्रदान करता है।

टीम ने कहा कि राघव के गुणों, उदारता और मजबूत चरित्र का प्रतीक है एक-वचनी, अपने शब्दों और प्रतिबद्धताओं पर कायम रहने के महत्व और एक - बानी के रूप में उन्होंने एक ही तीर से अपने लक्ष्य को हासिल किया था। यह दिव्य श्रद्धांजलि उत्सव के उत्साह में चार चांद लगाता है पोस्टर में प्रभु श्रीराम के गुणों के साथ-साथ 'जय श्री राम' का नारा हमेशा के लिए अमर है।

आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया है और टी-सीरीज के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

टॅग्स :प्रभासकृति सेननहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'