लाइव न्यूज़ :

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में विक्की कौशल की 'उरी' ने मचाई धूम, बेस्ट एक्टर से लेकर बेस्ट डायरेक्टर समेत मिले 4 नेशनल अवॉर्ड्स 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2019 19:57 IST

66th National Film Awards 2018: 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बॉलीवुड के हिस्से में कई पुरस्कार आए है। इस खास कार्यक्रम का आयोजन शास्त्री भवन के फर्स्ट फ्लोर के पीआईबी कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। फीचर फिल्मों के 31 श्रेणियों में और 23 गैर फीचर फिल्मों की कैटेगरी में अवॉर्ड का ऐलान किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: फीचर फिल्मों के 31 श्रेणियों में और 23 गैर फीचर फिल्मों की कैटेगरी में अवॉर्ड का ऐलान किया गया है।66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार:इस खास कार्यक्रम का आयोजन शास्त्री भवन के फर्स्ट फ्लोर के पीआईबी कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया।

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की धूम रही। फिल्म को चार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। फिल्म ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर समेत 4 नेशनल अवॉर्ड्स मिले हैं। फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम, कीर्ति कुल्हाड़ी और मोहित रैना ने काम किया था। फिल्म के लिए विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड आयुष्मान खुराना को भी दिया गया है। लोकसभा चुनावों की वजह से मई में घोषित किये जाने वाले पुरस्कारों को पुनर्निधारित किया गया था। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बॉलीवुड के हिस्से में कई पुरस्कार आए। 

इस खास कार्यक्रम का आयोजन शास्त्री भवन के फर्स्ट फ्लोर के पीआईबी कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। फीचर फिल्मों के 31 श्रेणियों में और 23 गैर फीचर फिल्मों की कैटेगरी में अवॉर्ड का ऐलान किया गया है। इस बार बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में एक साथ दो एक्टर्स को अवॉर्ड देने की घोषणा हुई है। 

उरी को बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक, बेस्ट साउंड डिजाइन और बेस्ट डायरेक्शन का भी नेशनल अवॉर्ड मिला है। फिल्म उरी ने भारत में करीब 289.68 करोड़ की कमाई की थी और इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 342.06 करोड़ था। आदित्य धर को उनकी पहली फिल्म “उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक” के लिये सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। 

66वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में जानें किस मिला कौन सा अवार्ड 

- 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में गुजराती फिल्म “हेलारो” को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया। 

-  आदित्य धर को उनकी पहली फिल्म “उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक” के लिये सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। 

-  जबकि “अंधाधुन” को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अनुदित पटकथा के लिये चुना गया।

-हिंदी फिल्म “बधाई हो” को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के लिये चुना गया।  इसी फिल्म के लिये सुरेखा सीकरी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल को मिला 

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और विकी कौशल ने शुक्रवार को क्रमश: फिल्म “अंधाधुन” और “उरी” के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार साझा किया।

- सामाजिक मुद्दे पर बनी बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अक्षय कुमार की 'पैडमैन' को मिला है। 

- तेलुगु फिल्म “महानती” में गुजरे जमाने की सुपरस्टार सावित्री का किरदार निभाने वाली कीर्ति सुरेश ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

- यक-गीतकार स्वानंद किरकिरे को मराठी फिल्म “चुंबक” के लिये सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। 

-सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के लिए पुरस्कार

1. पी वी रोहिथ को  (कन्नड़) के लिए2. समीप सिंह को (पंजाबी) के लिए3. तल्हा अरशद रेशी को  (उर्दू) के लिए4.  श्रीनिवास पोकाले को (मराठी) के लिए

- संजय लीला भंसाली की फिल्म “पद्मावत” के गाने “घूमर” के लिये सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार मिला जबकि इसी फिल्म के लिये भंसाली को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार मिला।

- पद्मावत के  गाने “बिंते दिल” के लिये अरिजीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष) का पुरस्कार मिला।

टॅग्स :नेशनल फ़िल्म अवार्ड्सउरी : द सर्जिकल स्ट्राइकविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?