लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस में CBI ने किया काम शुरू, कुक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, सच सामने आने की उम्मीद

By अमित कुमार | Updated: August 21, 2020 11:58 IST

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के लिए सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच गई है। सीबीआई ने शुक्रवार यानी आज से जांच की शुरुआत कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई के अधिकारी कुक से लगातार डिटेल्स में पूछताछ कर रहे हैं।सुशांत की मौत वाले दिन कुक ने एक्टर को जूस दिया था।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। इस केस में सीबीआई ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। जांच एजेंसी ने शुक्रवार यानी आज सुशांत के कुक नीरज को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। सीबीआई के अधिकारी कुक से लगातार डिटेल्स में पूछताछ कर रहे हैं। सुशांत की मौत वाले दिन कुक ने एक्टर को जूस दिया था। 

इस पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम सुशांत के फ्लैट पर जाकर भी एक बार फिर चीजों की बारीक से जांच-पड़ताल करेगी। सीबीआई की टीम को 3-3 सदस्य में बंटू हुई हैं। पहली टीम का काम सभी दस्तावेज जैसे- केस डायरी, क्राइम सीन के फोटोग्राफ, ऑटोप्सी रिपोर्ट, मुंबई पुलिस की फोरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयान की कॉपी जुटाने की जिम्मेदारी होगी।

CBI ने शुरू किया अपना काम

वहीं दूसरी टीम एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से जुड़े लोगों, सुशांत के पूर्व मैनेजर, उनके घर पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ करेगी। सुशांत की मौत के दिन मौके पर मौजूद रहे सभी लोगों के बयान फिर से दर्ज किए जाएंगे। तीसरी टीम जबकि प्रोफेशनल रंजिश के एंगल से जांच करेगी। सीबीआई इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सच सामने लाने की कोशिश में है। 

महाराष्ट्र सरकार से CBI को मिलेगी पूरी मदद

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच में महाराष्ट्र सरकार पूरा सहयोग करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने ट्वीट कर कहा, ''मुझे भरोसा है कि महाराष्ट्र सरकार सुशांत मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेगी और जांच में पूरा सहयोग देगी। मैं उम्मीद करता हूं कि जांच अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता डॉ. नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले की तरह नहीं की जाए। सीबीआई ने 2014 में इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी और यह अब भी पूरी नहीं हो पाई है।'' दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!