लाइव न्यूज़ :

Kaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2025 14:34 IST

Kaho Naa Pyaar Hai: इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने दोहरी भूमिका निभाई थी

Open in App

Kaho Naa Pyaar Hai: अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर कुछ यादें साझा कीं जिसमें उन्होंने शीर्ष किरदार निभाया था। मंगलवार को ‘कहो ना प्यार है’ को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए। पिछले सप्ताह ही 51 वर्ष के हुए रोशन ने उस डायरी के कई पन्ने साझा किए जो उन्होंने 27 साल पहले फिल्म की तैयारी के लिए लिखनी शुरू की थी। 14 जनवरी, 2000 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता राकेश रोशन ने किया था और इस फिल्म से अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भी कॅरियर की शुरुआत की थी।

रोशन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘27 साल पहले के मेरे नोट्स। मेरी पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के लिए तैयारी कर रहा हूं। मुझे याद है कि मैं कितना नर्वस था। आज भी मैं कोई फिल्म शुरू करते हुए इतना ही नर्वस हो जाता हूं। मुझे यह सब साझा करना थोड़ा असहज लग सकता है, लेकिन फिल्म जगत में 25 साल बिताने के बाद मुझे लगता है कि मैं इसे संभाल सकता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तब से अब तक, क्या बदला? मैं इन पन्नों को देखता हूं तो लगता है कुछ भी नहीं।’’ रोशन ने लिखा, ‘‘ ‘‘कहो ना प्यार है’’ की 25वीं वर्षगांठ है। और मैं केवल अपनी रफ़ कॉपी की इन लिखावटों की खुशी मनाना चाहता हूं। पहले पन्ने पर नीचे लिखा है ‘एक दिन’। ऐसा एक दिन आया ही नहीं। हो सकता है आया भी हो लेकिन मैंने तैयारियों में रहते हुए इसे गंवा दिया हो।’’

इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने दोहरी भूमिका निभाई थी। इसमें अनुपम खेर, दलीप ताहिल, मोहनीश बहल, आशीष विद्यार्थी, सतीश शाह, फरीदा जलाल और तनाज ईरानी ने भी काम किया था। इस फिल्म के बाद अपने अब तक के ढाई दशक के कॅरियर में रोशन ने ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कोई मिल गया’, ‘लक्ष्य’, ‘धूम 2’, ‘जोधा अकबर’, ‘कृष’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘सुपर 30’ और ‘वॉर’ आदि फिल्मों के साथ अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी आने वाली फिल्म ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर भी उनके साथ दिखाई देंगे।

टॅग्स :ऋतिक रोशनअमीषा पटेलबॉलीवुड फ्लैशबैकबॉलीवुड अभिनेत्रीफिल्मबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल