लाइव न्यूज़ :

लगान के 20 सालः एक मंच पर नजर आएंगे फिल्म से जुड़े सभी कलाकार, आमिर खान ने कहा- मैं उत्साहित हूं

By अनिल शर्मा | Updated: June 15, 2021 16:47 IST

Open in App
ठळक मुद्देलगान के 20 साल पूरे होने पर आमिर खान ने फैंस का शुक्रियाअदा किया हैफिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था और आमिर खान इसके निर्माता थे

आमिर खान स्टारर लगान को आज रिलीज हुए 20 साल हो गए हैं। फिल्म के 20 साल पूरे होने पर इससे जुड़े सभी कलाकार नेटफ्लिक्स के एक विशेष कार्यक्रम में नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स के मुताबिक इस विशेष कार्यक्रम ‘चले चलो लगान- वन्स अपॉन एन इम्पॉसिबल ड्रीम’ को ‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ के यूट्यूब चैनल जल्द पर प्रसारित किया जाएगा। मालूम हो कि फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था और आमिर खान इसके निर्माता थे।

लगान के 20 साल पूरे होने पर आमिर खान ने फैंस का शुक्रियाअदा किया है। उन्होंने इस मौके पर कहा, ‘लगान’ से हम सभी को बहुत प्रेम मिला। मैं इस जादुई सफर के अपने सभी साथियों का शुक्रगुजार हूं। आशु और उनकी लेखकों की टीम, फिल्म से जुड़े सभी लोग, हमारे सहयोगी, वितरक, फिल्म का समर्थन करने वाले उद्योग जगत के सभी वरिष्ठ... और खासकर दर्शकों का मैं जितना शुक्रिया करूं कम है।’ आमिर खान ने आगे कहा कि लगान एक ऐसी फिल्म हैं जिसका मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा और इस सफर के हर पल को मैं संजोए रखूंगा। यह काफी रोचक है कि ‘लगान’ का सफर अब भी जारी है और मैं नेटफ्लिक्स की इस पहल की बदौलत ‘लगान’ के अपने सभी साथियों से मिलने को उत्साहित हूं।

लगान’ को 74वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में नामंकित किया गया था‘लगान’ को 74वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में नामंकित किया गया था। समीक्षकों की सराहना हासिल करने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छी कमाई की थी। निर्देशक गोवारिकर ने कहा कि कुछ ऐसा बनाना, जो दर्शकों के दिल पर छाप छोड़े एक बड़े सपने जैसा है और ‘लगान’ ने इसे मुमकिन किया। उन्होंने कहा, ‘‘ नेटफ्लिक्स के इस विशेष कार्यक्रम के जरिए हम इकट्ठे होकर इसका जश्न मनाना, एक गौरवपूर्ण क्षण है।’’ ‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ की उपाध्यक्ष (कंटेंट) मोनिका शेरगिल ने कहा कि उनका मंच ‘लगान’ की टीम को एकसाथ लाने को लेकर उत्साहित है। 

टॅग्स :आमिर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल