लाइव न्यूज़ :

थोड़ी ही देर में रिलीज होगा 2.0 का ट्रेलर, फैंस की अक्षय कुमार और रजनीकांत पर टिकी निगाहें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 3, 2018 12:01 IST

रजनीकांत और अक्षय कुमार की आगामी फिल्म '2.0' का ट्रेलर आज (3 नवंबर) को जारी होगा।

Open in App

रजनीकांत और अक्षय कुमार की आगामी फिल्म '2.0' का ट्रेलर आज (3 नवंबर) को जारी होगा। हाल ही में अक्षय ने ट्वीट कर अपने फैन्स को जानकारी दी थी, "तैयार रहें, '2.0' का ट्रेलर तीन नवंबर को आ रहा है।अक्षय इस फिल्म में एक नकारात्मक सुपरहीरो की भूमिका में होंगे, जिसे एस. शंकर ने निर्देशित किया है।

इस ट्रेलर लॉन्च के  ईवेंट पर अक्षय कुमार के साथ-साथ रजनीकांत और 2.0 के मेकर्स भी पहुंच चुके हैं। वहीं,फैंस तो इंतजार में हैं फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज हो और कब सोशल मीडिया पर शुरू हो तारीफों और ताबड़तोड़ व्यूज के रिकॉर्ड का सिलसिला। 

बता दें कि इससे पहले 2.0 का टीजर रिलीज हो चुका है। 1 मिनट और कुछ सेकेंड का ये टीजर भी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल वीडियो बन चुका है।  यह साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म 2010 में आई 'एंथिरन' का सीक्वल है। 'एंथिरन' को हिंदी में 'रोबोट' के नाम से रिलीज किया गया था।

कैसा था टीजर

वहीं, इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है।.31 मिनट के इस टीजर की शुरुआत लोगों के मोबाइल हवा में उड़ने से होती है। धीरे-धीरे दुनियाभर के लोगों के हाथों से मोबाइल हवा में उड़ जाते हैं। यह मोबाइल हवा में जाने के बाद एक पक्षी का रूप ले लेते हैं। यह पक्षी तबाही शुरू कर देता है। इसके बाद डॉ. वसीगरन (रजनीकांत) के ऑफिस में एक मीटिंग होती है, जिसमें इस तबाही से बचने का उपाय पूछा जाता है। 

मीटिंग में यह फैसला होता है कि इससे निपटने के लिए सबसे ताकतवर रोबोट चिट्टी को दोबारा जिंदा करना होगा। अगले सीन में दिखता है कि चिट्टी लौट आया है और उस खतरनाक पक्षी का सामना कर रहा है। यहां तक फिल्म के विलेन डॉ. रिचर्ड यानी अक्षय कुमार को किसी दृश्य में नहीं दिखाया जाता। बीच के एक दृश्य में एक शख्स को डराने के लिए उनकी एक तस्वीर दिखाई देती है।

टॅग्स :2.0अक्षय कुमाररजनीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?