लाइव न्यूज़ :

'बाहुबली' और 'मेर्सल' पर भारी पड़ेगी रजनीकांत की 2.0, पहले दिन ही कर सकती है रिकॉर्ड तोड़ कमाई!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 28, 2018 10:33 IST

निर्देशक शंकर की फिल्म 2.0 इसी 29 नवंबर को पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है। फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार अपने अभिनय का जादू बिखेरते नजर आने वाले हैं।

Open in App

निर्देशक शंकर की फिल्म 2.0  इसी 29 नवंबर को पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है। फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार अपने अभिनय का जादू बिखेरते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को तमिल, तेलेगू और हिंदी में दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में फिल्म के रिलीज से पहले ही इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बातें भी होने लगी हैं। 

मेकर्स की मानें तो फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। फिल्म के पहले दिन की कमाई का कयास 80 से 100 करोड़ का आंका जा रहा है। जो अब तक का सबसे बड़ा रूप है। आमतौर पर किसी भी फिल्म की इतनी कमाई होती है।

600 करोड़ रुपये के एक विशाल बजट में फिल्म को बनाया गया है, इस फिल्म को दुनिया भर में 10000 स्क्रीनों (भारत में 7500 और विदेशी बाजार में 2500) में रिलीज किया जाएगा, जिससे इसे अब तक की सबसे बड़ी भारतीय रिलीज मिलने की उम्मीद की जा रही है।

वहीं, साउथ के स्टार विजय की फिल्म मेर्सल ने इससे पहले  2 दिन में दुनियाभर से 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया था। मेर्सल ऐसा करने वाली तमिल में बाहुबली के बाद दूसरी फिल्म बनी थी। अब 2.0 ,मेर्सल  और बाहुबली के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है। 

इतना ही नहीं फैंस फिल्म के फैंस सोशल मीडिया पर कई ट्वीट कर रहे हैं। लोगों ने जानकारी दी है कि फिल्म की एडवांस ओपनिंग में फिल्म के 5 हजार टिकट केवल 3 घंटे में बिक गए हैं। 2.0 साल 2010 में आई फिल्म 'रोबोट' का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म में भले ही लीड रोल सुपरस्टार रजनीकांत कर रहे हों, लेकिन विलेन का किरदार निभा रहे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सेंटर ऑफ अट्रैक्शन' हैं।

टॅग्स :2.0अक्षय कुमाररजनीकांतबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल