लाइव न्यूज़ :

US-Venezuela tension: अमेरिकी दबंगई के खतरे को समझे दुनिया

By राजकुमार सिंह | Updated: January 6, 2026 05:57 IST

US-Venezuela tension LIVE: विश्व व्यवस्था नाम की कोई चीज रह जाएगी? राजधानी कराकास पर हमले के बाद मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को आतंकवादरोधी अमेरिकी बल ‘डेल्टा फोर्स’ जिस तरह बेडरूम से घसीटता हुआ ले गया.

Open in App
ठळक मुद्देतेजी से ‘जंगल राज’ की ओर बढ़ रहे हैं, जिसमें ‘जिसकी लाठी’, ‘उसी की भैंस’ होती है.अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उसे बेनकाब करते हुए दबाव बनाने का कूटनीतिक रास्ता अपनाया है.यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को उठा ले या फिर चीन भी ताइवान पर हमला कर ऐसा ही करे,

US-Venezuela tension LIVE: नए साल के शुरू में वेनेजुएला पर अमेरिकी हमला और राष्ट्रपति मादुरो को पत्नी समेत उठा ले जाना विश्व शांति और सुरक्षा को गंभीर खतरे का ही इशारा है. सभ्य समाज और कानूनसम्मत व्यवस्था में कल्पना से भी परे होना चाहिए कि एक देश दूसरे देश पर हमला कर उसके राष्ट्रपति को इस तरह पत्नी समेत उठा ले जाए, लेकिन इक्कीसवीं शताब्दी में यह होते हुए पूरी दुनिया ने देखा. इसके बावजूद अधिकांश देशों की प्रतिक्रिया निजी हानि-लाभ से प्रेरित है तो समझना मुश्किल नहीं कि हम तेजी से ‘जंगल राज’ की ओर बढ़ रहे हैं, जिसमें ‘जिसकी लाठी’, ‘उसी की भैंस’ होती है.

अंतर्राष्ट्रीय कानून इस तरह किसी संप्रभु देश पर हमला करने की छूट दूसरे देश को नहींदेते हैं. तस्करी रोकने के बहुत सारे उपाय हैं. पाकिस्तान दशकों से आतंकवादी, ड्रग्स और नकली करेंसी भेज कर भारत में अस्थिरता और आतंकवाद फैला रहा है, लेकिन हमने उचित अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उसे बेनकाब करते हुए दबाव बनाने का कूटनीतिक रास्ता अपनाया है.

सिर्फ आतंकवादी हमलों का जवाब ही सैन्य कार्रवाई से दिया गया है. अपनी सीमाओं पर चौकसी चाक-चौबंद करने के बजाय जिस देश से कथित रूप से तस्करी हो रही हो, उस पर हमला और उसके राष्ट्रपति को इस तरह गिरफ्तार कर लेना भविष्य के लिए खतरनाक मिसाल बन सकता है. अगर रूस इसी तरह यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को उठा ले या फिर चीन भी ताइवान पर हमला कर ऐसा ही करे,

तब क्या विश्व व्यवस्था नाम की कोई चीज रह जाएगी? राजधानी कराकास पर हमले के बाद मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को आतंकवादरोधी अमेरिकी बल ‘डेल्टा फोर्स’ जिस तरह बेडरूम से घसीटता हुआ ले गया, वह किसी अंडरवर्ल्ड गैंग की कार्रवाई ज्यादा लगती है. ऐसे मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय बेहतर मंच हैं.

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के मूल में भी उसकी असली मंशा पर पूरी दुनिया को संदेह है.  कम आबादी और ज्यादा क्षेत्रफलवाला वेनेजुएला ‘मिस वर्ल्ड’ और ‘मिस यूनिवर्स’ देने के लिए ही नहीं जाना जाता, उसके पास विश्व का सबसे बड़ा तेल भंडार भी है.

तेल बेच कर मुनाफा कमाने का ट्रम्प का बयान भी चर्चा में है.  बेशक बस ड्राइवर से वर्कर्स यूनियन नेता और फिर वेनेजुएला के राष्ट्रपति बननेवाले मादुरो संत नहीं हैं, पर अपना नेता और नियति चुनने का अधिकार तो सिर्फ वेनेजुएला के नागरिकों को  होना चाहिए.

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपरूसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें