लाइव न्यूज़ :

रमेश ठाकुर का ब्लॉग: शरणार्थियों की समस्या दुनिया के लिए बनी चुनौती

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 20, 2024 11:35 IST

शरणार्थी वे होते हैं जिन्हें युद्ध या हिंसा के कारण अपना घर-संसार न चाहते हुए भी त्यागना पड़ता है. उन्हें हमेशा जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, राजनीतिक या किसी विशेष सामाजिक समूहों से पीड़ित होना पड़ता है. समय बदला है और व्यवस्थाएं भी बदली हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देसन् 2001 से, इस दिवस को वार्षिक कार्यक्रम के रूप में पहचान मिली.2001 से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1951 कन्वेंशन रिफ्यूजी स्टेटस की 50वीं वर्षगांठ के रूप में इस दिवस को पूर्ण चिह्नित किया.भारत में तिब्बत, भूटान, नेपाल व म्यांमार के शरणार्थी पनाह लिए हुए हैं.

विश्व की एक बड़ी आबादी आज भी ऐसी है, जो दर-दर भटक रही है. आज ‘विश्व शरणार्थी दिवस’ है जो दर-दर भटकते बेघर लोगों के सम्मान के लिए समर्पित है. संसार में ये दिवस सालाना 20 जून को मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 4 दिसंबर, 2000 को ‘विश्व शरणार्थी दिवस’ घोषित हुआ था. 

सन् 2001 से, इस दिवस को वार्षिक कार्यक्रम के रूप में पहचान मिली. 2001 से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1951 कन्वेंशन रिफ्यूजी स्टेटस की 50वीं वर्षगांठ के रूप में इस दिवस को पूर्ण चिह्नित किया.

भारत में तिब्बत, भूटान, नेपाल व म्यांमार के शरणार्थी पनाह लिए हुए हैं. ये आधुनिक समय की विकट समस्याओं में से एक है. शरणार्थी वे होते हैं जिन्हें युद्ध या हिंसा के कारण अपना घर-संसार न चाहते हुए भी त्यागना पड़ता है. उन्हें हमेशा जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, राजनीतिक या किसी विशेष सामाजिक समूहों से पीड़ित होना पड़ता है. समय बदला है और व्यवस्थाएं भी बदली हैं. 

इसके बावजूद शरणार्थियों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं. एशिया कुछ ज्यादा ही इस परेशान से पीड़ित है. शायद ही कोई ऐसा एशियाई मुल्क हो, जहां विगत कुछ वर्षों में म्यांमार के रोहिंग्या न पहुंचे हों. दिक्कत ये है कि अपना देश छोड़ने के बाद शरणार्थी फिर आसानी से अपने घर वापस नहीं लौट पाते. उन्हें ताउम्र दर-दर ही भटकना पड़ता है क्योंकि आज अमूमन कोई भी मुल्क ऐसे लोगों को पनाह देने को राजी नहीं होता. 

एक वक्त था जब शरणार्थी सिर्फ हिंसा, दंगा या युद्ध के चलते ही अपना देश छोड़ते थे, पर अब जातीय और धार्मिक कारणों के चलते भी लोगों को घर छोड़ना पड़ रहा है. शरणार्थी दिवस उन परिस्थितियों और समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है जिनका शरणार्थी अपने जीवन में सामना करते हैं. 

यह दिन विश्व स्तर पर यह दिखाने का अवसर प्रदान करता है कि हम सभी शरणार्थियों के दुख-दर्द में हिस्सेदारी करें, क्योंकि मानवता हमें यही सीख देती है. यूक्रेन-रूस के बीच जारी युद्ध के चलते लाखों लोग पड़ोसी देशों में शरण लिए हुए हैं. बांग्लादेश के लाखों लोग भारत में अवैध तौर पर रह रहे हैं. पूरी दुनिया की बात करें तो युद्ध, उत्पीड़न या प्राकृतिक आपदा से सुरक्षित रहने के लिए प्रत्येक वर्ष कई लाख लोग अपने घरों से पलायन करने को विवश होते हैं. 

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार हर मिनट करीब 25 लोगों को बेहतर और सुरक्षित जीवन की तलाश में अपना घर छोड़ना पड़ रहा है. ब्रिटिश रेडक्रॉस के आंकड़े बताते हैं कि ब्रिटेन में लगभग 120,000 शरणार्थी रह रहे हैं. वहीं, भारत में म्यांमार के रोहिंग्या, बांग्लादेश, नेपाल, तिब्बत जैसे पड़ोसी देशों के करीब बीस लाख लोग बीते काफी समय से रह रहे हैं.

टॅग्स :भारतनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...