लाइव न्यूज़ :

शोभना जैन का ब्लॉग: न्यूजीलैंड-स्कार्फसे बंधा प्रेम, दृढ़ता का बंधन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 24, 2019 14:52 IST

न्यूजीलैंड के आधुनिक इतिहास के इस सर्वाधिक  नृशंस आतंकी हमले में हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर पचास लोगों को मौत के घाट उतार दिया था.

Open in App

सिर पर स्कार्फ ओढ़े, डबडबाई आंखें, लेकिन साथ में आतंक से दृढ़ता से निपटने का भाव.. न्यूजीलैंड में हाल के आतंकी हमलों से भयाक्रांत मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को गले लगाती वहां की प्रधानमंत्नी जेसिंडा अर्डर्न उन्हें तसल्ली और भरोसा दिलाती, ऐसी तस्वीर इन दिनों दुनियाभर में छाई हुई है.

ये तस्वीर प्रेम, सहिष्णुता और भरोसा दिलाने के साथ आतंक और अपराध से दृढ़तापूर्वक निपटने का संदेश बन गई है, विश्व बिरादरी के सम्मुख एक सीख बन कर उभरी है. आज के दौर में जब दुनिया में  बदले  का शोर तर्कसंगत आवाजों पर हावी होता जा रहा है, न्यूजीलैंडवासियों   की प्रधानमंत्नी प्रेम, भरोसा और दृढ़ता की पाठशाला बन उभरी हैं.

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के आधुनिक इतिहास के इस सर्वाधिक  नृशंस आतंकी हमले में हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर पचास लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. हमले के फौरन बाद जहां कुछ कांपती सी आवाज में अर्डर्न ने पीड़ित समुदाय के प्रति संवेदना और करुणा व्यक्त की, वहीं उनकी इस आवाज में आतंक से निपटने की दृढ़ता थी.

संसद में पूरी दृढ़ता के साथ उन्होंने साफ तौर पर आतंकी के अपराध के जरिये सुर्खियां बटोरने के एजेंडे को ध्वस्त करते हुए कहा ‘वह आतंकी अपराधी है और मैं कभी भी उसका नाम नहीं लूंगी.’

इस हादसे के बाद अर्डर्न सही मायने में एक विश्व नेता के रूप में उभरी हैं, जिसमें प्रेम और करुणा के साथ निर्णय लेने और उन्हें कार्य रूप देने की क्षमता है. न्यूजीलैंड के सामाजिक और राजनैतिक पहलुओं के एक जानकार के अनुसार ऐसा नहीं है कि न्यूजीलैंड में रंगभेद नहीं है, लेकिन ऐसी बुराइयों से निपटने में जिस सुदृढ़ नेतृत्व की जरूरत होती है, प्रधानमंत्नी अर्डर्न ने साबित कर दिया कि वो सब उनमें है.

दरअसल दुनिया उन्हें अभी तक एक ऐसी प्रधानमंत्नी के रूप में ज्यादा जानती थी जो अपने कार्यकाल में मां बनीं लेकिन अब उन्होंने एक ऐसे नेतृत्व का परिचय दिया है जिसमें प्रेम और करुणा के साथ दृढ़ इच्छा शक्ति है.

क्र ाइस्ट चर्च हमले के एक हफ्ते पूरे होने पर प्रधानमंत्नी जेसिंडा अर्डर्न की घोषणा के बाद गत शुक्र वार पूरे देश में मस्जिदों से अजान का सीधा प्रसारण किया गया और दो मिनट का मौन रखा गया. अर्डर्न ने इस मौके पर  कहा, ‘जरूरी है कि मुसलमानों को अपने अकेले होने का अहसास न हो, हम सब उनके साथ हैं और मुसलमान हमारे हैं.’ हमले में बच गए अल नूर मस्जिद के इमाम ने नमाज से पहले जब श्रद्धालुओं के साथ अर्डर्न और बड़ी तादाद में मौजूद स्थानीय लोगों से कहा, ‘आपके आंसुओं, करुणा के लिए आभार और प्रधानमंत्नी अर्डर्न आभार आपका, हमारे परिवारों को स्नेह और भरोसे के बंधन में बांधे रखने का और एक सादा से स्कार्फ से हममें से एक होने का एहसास दिलाने का’ तो चुप्पी से भरे इस माहौल में डबडबाई आंखें दिखाई दीं और सुबकियां सुनाई दीं.

टॅग्स :न्यूज़ीलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

क्रिकेटIND vs NZ, 3rd ODI: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को टीम में शामिल किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"