लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: भीषण यूक्रेन युद्ध के दो साल में आखिर क्या हुआ हासिल?

By शोभना जैन | Published: February 27, 2024 10:46 AM

घमासान यूक्रेन-रूस युद्ध के गत 22 फरवरी को दो बरस पूरे हो गए, यानी दो वर्ष पूर्व रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने यूक्रेन पर जो सैन्य आक्रमण किया था, दो बरस बाद वह अब भी जारी है। पूरी दुनिया पर इस युद्ध का गहरा असर दिखाई पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देघमासान यूक्रेन-रूस युद्ध के गत 22 फरवरी को दो बरस पूरे हो गएयूक्रेन पर रूस ने 24 फरवरी, 2022 को हमला किया थाभीषण युद्ध से दोनों देशों की आर्थिक-सामाजिक तबाही हो रही है

घमासान यूक्रेन-रूस युद्ध के गत 22 फरवरी को दो बरस पूरे हो गए, यानी दो वर्ष पूर्व रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने यूक्रेन पर जो सैन्य आक्रमण किया था, दो बरस बाद वह अब भी जारी है। पूरी दुनिया पर इस युद्ध का गहरा असर दिखाई पड़ रहा है। भीषण युद्ध से न केवल इन दोनों देशों की आर्थिक-सामाजिक तबाही  हो रही है बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था ही इसकी चपेट में है। विश्व व्यवस्था के समीकरण बदल रहे हैं. किसी को नहीं पता कि वर्ष 1945 में दूसरे विश्व युद्ध के बाद यूरोप की भूमि पर अब तक का सबसे लंबा व भीषण युद्ध आखिर कब रुकेगा।  यूक्रेन पर रूस ने 24 फरवरी, 2022 को हमला किया था लेकिन युद्ध को उसने जितना आसान समझा था, वैसा नहीं हुआ. यूक्रेन ने अमेरिका नीत नाटो गठबंधन की मदद से  मुकाबला किया और कीव पर कब्जे की रूस की कोशिशों को नाकाम कर दिया। अगर युद्ध  के भारत पर पड़ रहे प्रभावों और भारत की भूमिका की बात करें तो भारत ने अभी तक इस युद्ध में निष्पक्ष जैसी ही भूमिका अदा की है। उसने युद्ध को रोके जाने पर तो बल दिया है लेकिन साथ ही  सैन्य साजो-सामान के अपने सबसे बड़े सप्लायर रूस की खुल कर आलोचना भी नहीं की है।  

इस संदर्भ में यह जानना अहम होगा कि इस युद्ध के दौरान भारत को रूस से बड़ी तादाद में तेल मिल पाया जिससे भारत तेल की किल्लत का सामना करने से बच गया। गौरतलब है कि भारत को तेल की अपनी घरेलू खपत का 90 प्रतिशत आयात करना पड़ता है। वैसे भारत के अमेरिका और नाटो गठबंधन  के साथ भी अच्छे संबंध हैं. इसी बीच एक दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम  सामने आया है, जिसके तहत सिक्योरिटी हेल्पर्स के तौर पर रूस गए भारत के कम से कम तीन नागरिकों को यूक्रेन के खिलाफ रूसी सेना के साथ मिलकर लड़ने के लिए बाध्य किया गया। भारत ने कहा है कि रूसी सेना की मदद कर रहे भारतीय नागरिकों को जल्द वहां से वापस लाए जाने को लेकर रूसी अधिकारियों से बात की गई है, साथ ही विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे सावधानी बरतें और रूस-यूक्रेन युद्ध से दूरी बनाए रखें।

 एक अखबार के अनुसार गत वर्ष कम-से-कम सौ भारतीय नागरिकों को रूसी सेना के लिए काम पर रखा गया। पुतिन ने यूक्रेन पर हमले के वक्त इस युद्ध को जितना आसान समझा था, वह हुआ नहीं। पश्चिमी देशों, नाटो गठबंधन द्वारा भारी तादाद में  असलहा और मदद झोंकने के बावजूद लगता है कि पश्चिम की रणनीति यहां कारगर नहीं हो पाई है. रूस एशिया और अफ्रीकी देशों की तरफ देख रहा है, और इस सब के बीच भारत जहां इस युद्ध में निष्पक्ष की भूमिका निभा रहा है, वहीं चीन अपनी रणनीति के तहत एशिया में शक्ति  संतुलन के नए समीकरण बनने पर नजर रखे हुए है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारतीय चुनावों में हस्तक्षेप के रूसी आरोपों को अमेरिका ने किया खारिज, जानें क्या कहा

कारोबारजयंतीलाल भंडारी का ब्लॉग: भारत के रिकॉर्ड निर्यात परिदृश्य पर नई चुनौतियां

विश्वरूस का दावा- भारतीय आम चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा अमेरिका, देखें वीडियो

विश्वरूस ने गुरपतवंत पन्नू की हत्या की 'साजिश' में भारत की संलिप्तता के अमेरिकी दावों की निंदा की, कही ये बात

विश्वVladimir Putin Takes Oath: पुतिन ने रूसी राष्ट्रपति के रूप में पांचवां कार्यकाल शुरू किया, 2030 तक सत्ता में बने रहेंगे, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वभारतीय सेना की वापसी के बाद मालदीव ने 50 मिलियन डॉलर की बजट सहायता के लिए भारत का जताया आभार

विश्वNepal Rs 100: 100 रुपए के नए नोट पर रार, नेपाल राष्ट्रपति पौडेल के आर्थिक सलाहकार चिरंजीवी ने दिया इस्तीफा, नक्शे में कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को किया शामिल...

विश्वIsrael–Hamas war: जबालिया पर आक्रमण के दौरान भीषण झड़पें, सेना और हमास लड़ाकों के बीच हुई आमने-सामने की लड़ाई

विश्वभारतीय सैन्यकर्मियों को वापस भेजकर मुसीबत में फंसा मालदीव, हेलीकॉप्टर और डोर्नियर विमान उड़ाने वाला एक भी पायलट सेना में नहीं

विश्वपाकिस्तान के करेंसी पर छप सकती है जुल्फिकार अली भुट्टो की फोटो, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने पास किया प्रस्ताव