लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: पाकिस्तान की प्रसिद्ध गायिका नय्यारा नूर का यूं चले जाना...

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: August 23, 2022 09:09 IST

नय्यारा नूर का जन्म गुवाहाटी में 1950 में हुआ था. 1958 में उनके पिता पाकिस्तान चले गए. कॉलेज के समय से नय्यारा नूर का गायन का सिलसिला शुरू हुआ जो कई वर्षों तक चलता रहा.

Open in App

पाकिस्तान की प्रसिद्ध गायिका 71 वर्षीय नय्यारा नूर का रविवार को निधन हो गया. नय्यारा नूर से मेरी पहली मुलाकात 1981 में हुई थी. जनवरी 1981 में जब मैं काबुल में प्रधानमंत्री बबरक कारमल से मिलने जा रहा था तो राजमहल के ड्राइवर ने कार में एक हिंदी गजल चला दी. मैंने उससे फारसी में पूछा कि यह पठान या ताजिक गायिका इतनी अच्छी हिंदी-उर्दू गजल कैसे गा रही है? 

उसने बताया कि यह महिला अफगान नहीं, पाकिस्तानी है और इसका नाम नय्यारा नूर है. उसी साल मेरा पाकिस्तान भी जाना हुआ. नय्यारा से संपर्क करके मैं लाहौर में उनके घर पहुंचा तो मुझे ढूंढ़ते-ढूंढ़ते मेहदी हसन भी वहां आ पहुंचे. वे जयपुर के थे. नय्यारा के पति शहरयार जैदी लखनऊ के थे. हम चारों भारतीय मूल के लोग आपस में इतने रम गए कि जैसे बरसों से दोस्त रहे हों.

नय्यारा नूर गुवाहाटी में 1950 में पैदा हुई थीं. 8 साल बाद उनके पिता पाकिस्तान चले आए. जब नय्यारा लाहौर के कॉलेज में पढ़ रही थीं तो अचानक उनकी गायन-प्रतिभा प्रस्फुटित हो गई. छोटी उम्र में ही वे बहुत प्रसिद्ध और लोकप्रिय होने लगीं. उन्हें कई सम्मान और पुरस्कार मिले लेकिन मैंने जो सज्जनता और सरलता उनमें और उनके पति जैदी साहब में पाई, वह बहुत कम कलाकारों में पाई. 

पिछले 40 साल में पाकिस्तान की मेरी हर यात्रा के दौरान मेरी इच्छा रहती थी कि बहन नय्यारा से मिलूं और उनके पास बैठकर उनकी गजलें सुनूं लेकिन वे अब कराची में रहने लगी थीं. नय्याराजी से अभी दो-तीन महीने पहले भी फोन पर बात हुई थी. उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों से गाना छोड़ दिया है. 

उनका गायन और आत्म-प्रचार के प्रति यह अनासक्त भाव मुझे आश्चर्यचकित करता रहा. नय्यारा नूर, मलिका पुखराज, नूरजहां और मेहदी हसन जैसे लोगों ने पाकिस्तान की इज्जत बढ़ाई और अपनी प्रतिभा से पाकिस्तानियों को आनंदित किया लेकिन जैसा कि राष्ट्रपति आसिफ जरदारी ने कहा था, ‘हर पाकिस्तान के दिल में एक हिंदुस्तान धड़कता है’, उनका यह कहना नय्यारा नूर जैसे कई महान कलाकारों के लिए एकदम सही बैठता है. नय्याराजी को हार्दिक श्रद्धांजलि.

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

विश्वPakistan Fuel Price Hike 2026: पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 399.86 और डीजल की कीमत 399.58 रुपये प्रति लीटर, 1 मई से लागू

विश्वपाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि भारत उनसे बेहतर तरीके से कैसे कर रहा है ऊर्जा संकट का सामना

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

विश्वUS-Iran Ceasefire: बिना समझौते के बीते 60 दिन, अब ट्रंप का अगला कदम क्या? व्हाइट हाउस पर पूरी दुनिया की नजरें

विश्वओपेक को कमजोर करने में क्या ट्रम्प कामयाब हो रहे हैं ?

विश्वIran-Israel War: ईरान पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी जारी, वैश्विक तेल सप्लाई पर संकट के बादल

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो