लाइव न्यूज़ :

नवाज की गिरफ्तारी के अर्थ  

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 15, 2018 07:05 IST

लंदन से लौटने पर मियां नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम की गिरफ्तारी ने पाकिस्तान के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। नवाज चाहते तो लंदन में ही टिके रहते। उनकी पत्नी कुलसूम मरणासन्न हैं ही। लेकिन नवाज ने 25 जुलाई के 12 दिन पहले जेल जाना तय किया, यह निर्णय ही बताता है कि उनका गणित क्या रहा होगा।

Open in App

लेखक- वेदप्रताप वैदिक

लंदन से लौटने पर मियां नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम की गिरफ्तारी ने पाकिस्तान के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। नवाज चाहते तो लंदन में ही टिके रहते। उनकी पत्नी कुलसूम मरणासन्न हैं ही। लेकिन नवाज ने 25 जुलाई के 12 दिन पहले जेल जाना तय किया, यह निर्णय ही बताता है कि उनका गणित क्या रहा होगा। इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी ने जैसे  1981 में उनकी वापसी तय कर दी थी, कहीं नवाज के साथ भी वैसा न हो जाए! नवाज को भरोसा है कि उनके पक्ष में जन-सहानुभूति की बाढ़ उमड़ पड़ेगी और वे प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। लंदन से जारी किए गए उनके बयान में भी इशारा साफ है। 

उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की जनता के लिए वह ऐतिहासिक अवसर आ खड़ा हुआ है। यानी यह चुनाव अभी तक हुए सभी चुनावों से अलग है। यदि पाकिस्तान की जनता इस बार नवाज शरीफ की मुस्लिम लीग को चुन लेगी तो वह पाकिस्तान की राजनीति से फौज के दबदबे को हमेशा के लिए खत्म कर देगी। लेकिन जहां तक फौज का सवाल है, उसने पर्दे के पीछे से पूरे मंच को काबू किया हुआ है।

अदालत ही नहीं, अन्य नेतागण भी उसके इशारे पर नाच रहे हैं। नवाज के भाई और प्रधानमंत्नी पद के उम्मीदवार शाहबाज शरीफ भी अपनी पत्नकार-परिषद में फौज के बारे में मौन थे। फौज के इशारे पर ही लगभग डेढ़ सौ उम्मीदवार खड़े कर दिए गए हैं। ये निर्दलीय हैं और इनका चुनाव चिह्न् जीप है। इनमें से ज्यादातर नवाज की पार्टी के दल-बदलू हैं। इमरान खान और फौज की साठगांठ सबको पता है।

यदि नवाज की लीग किसी तरह जीत गई तो भी उस सरकार को फौज चलने नहीं देगी और यदि इमरान खान की सरकार बन गई तो पंजाब में हिंसा का तंबू तन जाएगा। पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान में पिछले दो दिन में लगभग दो सौ लोग मारे गए हैं। आनेवाले कुछ माह पाकिस्तान के लिए बेहद संकट भरे होंगे। यदि लहर नवाज के पक्ष में उमड़ती दिखी तो चुनाव टल भी सकते हैं। उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। 

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व अधिक खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...