लाइव न्यूज़ :

उन्मादी बनाते इंटरनेट मीडिया पर अंकुश लगे

By ऋषभ मिश्रा | Updated: February 7, 2025 06:47 IST

इसका सबसे बड़ा नुकसान यह है कि जब भी देशों में तनाव की स्थिति होती है

Open in App

अक्सर खुद को बोरियत से बचाने के लिए रील्स या वीडियोज पर घंटों तक समय बिताने अथवा ‘स्क्रॉल’ करने वाले लोग शायद ‘ब्रेन रॉट’ का सामना कर रहे हैं. इसे ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने 2024 का शब्द चुना है. इसका मतलब है बहुत देर तक मोबाइल या कम्प्यूटर पर बेकार की चीजें देखने से दिमाग पर बुरा असर पड़ना जिसके फलस्वरूप हमारे बौद्धिक स्तर में गिरावट आना.

जब हम इंटरनेट मीडिया पर घंटों देर तक ‘कंटेंट’ देखते रहते हैं तब हमारा दिमाग थक जाता है और हम सही से सोच नहीं पाते हैं. ब्रेन राॅट का सीधा संबंध हमारे सोचने के तरीके से है और सोचने के तरीकों में आ रही विसंगति से ही हम असहिष्णु और उन्मादी भी बनते जा रहे हैं. कुछ आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं. जैसे ‘एंटी डिफेमेशन लीग’ की रिपोर्ट बताती है कि 2024 में इंटरनेट मीडिया पर ‘ऑनलाइन हैरेसमेंट’ में 22 फीसदी तक की वृद्धि हुई है.  

इंटरनेट मीडिया के ‘एल्गोरिदम’ को उपभोक्ता (यूजर्स) से अधिक जोड़े रखने के लिए डिजाइन किया जाता है. हालांकि इसका दुष्प्रभाव है कि ये अक्सर सनसनीखेज या नफरत फैलाने वाले कंटेंट को प्राथमिकता देते हैं. इसका सबसे बड़ा नुकसान यह है कि जब भी देशों में तनाव की स्थिति होती है तब सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर नफरत भरे भाषणों में अधिकांशतः वृद्धि हो जाती है.

उदाहरण के लिए 2020 में ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ के विरोध प्रदर्शनों के दौरान अश्वेतों के खिलाफ झूठी खबरें (फेक न्यूज) फैलाई जा रही थीं. आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं. ‘नाइट फाउंडेशन’ द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि 70 फीसदी इंटरनेट मीडिया यूजर्स ने माना है कि एल्गोरिदम इंटरनेट मीडिया पर अतिवाद के प्रसार में योगदान करते हैं.

इंटरनेट मीडिया के इस दुष्प्रभाव से लड़ने के लिए कई देशों ने कदम उठाए हैं. ‘फिनलैंड’ देश की सरकार ने अपने राष्ट्रीय शिक्षा पाठ्यक्रम में डिजिटल साक्षरता (डिजिटल लिटरेसी) को शामिल किया है, जिसके अंतर्गत छात्रों को विश्वसनीय जानकारी और गलत जानकारी के बीच अंतर सिखाया जाता है.

‘हेलसिंकी’ विश्वविद्यालय के अध्ययन में पाया गया कि जिन छात्रों ने डिजिटल साक्षरता में भाग लिया उनकी ऑनलाइन जानकारी की समझ में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई. न्यूजीलैंड में 2019 में क्राइस्टचर्च मस्जिद की शूटिंग के बाद न्यूजीलैंड ने ‘हेट स्पीच’ व फेक न्यूज के लिए सख्त नियम लागू किए.

साथ ही नफरत भरे भाषणों पर संवाद बढ़ाने के लिए ‘कम्युनिटी ग्रुप्स’ की शुरुआत की गई, जिसके प्रभाव के चलते न्यूजीलैंड के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के सर्वे में पाया गया कि कम्युनिटी ग्रुप्स में भाग लेकर 75 फीसदी लोगों में डिजिटल समझ बढ़ी. वहीं स्वीडिश सरकार ने युवा लोगों के लिए डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम शुरू किए हैं.

टॅग्स :इंटरनेटइंटरनेट पर पाबंदीसोशल मीडियाTechnology Development Board
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की