लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र कौर छाबड़ा का ब्लॉग: लोहड़ी- प्रकृति के प्रति आभार का पर्व

By नरेंद्र कौर छाबड़ा | Updated: January 13, 2021 10:04 IST

लोहड़ी का त्योहार आज मनाया जा रहा है. किसानों के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है. यह त्यौहार धरती मां के प्रति इंसानों के प्रेम को दर्शाता है.

Open in App
ठळक मुद्देपौष मास की अंतिम रात्रि के दिन मनाते हैं लोहड़ी का त्यौहारपंजाब, हरियाणा में ये रबी की फसल लहलहाने का समय, किसानों के लिए खास महत्वलोहड़ी को शीत ऋतु के जाने और वसंत ऋतु के आगमन के तौर पर भी देखा जाता है

मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का त्यौहार आता है. पौष मास की अंतिम रात्रि के दिन इस त्यौहार को बड़े जोश, आनंद के साथ मनाया जाता है. इस पर्व का विशेष महत्व किसानों के लिए है. 

पंजाब, हरियाणा में इन दिनों रबी की फसल लहलहाने लगती है. ठंड भी इस समय चरम पर होती है. रात के समय लकड़ियों को बोनफायर के रूप में इकट्ठा किया जाता है तथा सभी स्त्री-पुरुष, बच्चे अग्नि देवता की पूजा करते हुए चक्कर लगाते हैं और उसमें मूंगफली, पॉपकॉर्न, तिल, रेवड़ी आदि अर्पित करते हैं. 

ईश्वर का धन्यवाद करते हैं कि उनके खेत सोने जैसी फसल से लहलहा उठे हैं. धरती मां के प्रति इंसानों के प्रेम को दर्शाने वाला यह त्यौहार है.

लोहड़ी को शीत ऋतु के जाने और वसंत ऋतु के आगमन के तौर पर भी देखा जाता है. अग्नि के माध्यम से फसलों का भोग लगाया जाता है और धन समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाती है.

कहा जाता है मुगल काल में बादशाह अकबर के समय दुल्ला भट्टी नाम का एक युवक पंजाब में रहता था. एक बार कुछ अमीर व्यापारी सामान के बदले इलाके की लड़कियों का सौदा कर रहे थे. तभी दुल्ला भट्टी ने वहां पहुंचकर लड़कियों को मुक्त कराया और उन लड़कियों की शादी हिंदू लड़कों से करवाई. 

इस घटना के बाद से दुल्ला को भट्टी के नायक की उपाधि दी गई. इस पर एक गीत भी बनाया गया जिसे लोहड़ी पर जरूर गाया जाता है- सुंदर मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो

आज इस पर्व को मनाने के तौर-तरीकों में भी काफी परिवर्तन होने लगा है. सभी संबंधी मित्न इकट्ठे होते हैं. बधाइयों का आदान-प्रदान होता है. 

बढ़िया पौष्टिक खाना, सरसों का साग मक्के की रोटी, गजक, रेवड़ी, गुड़ से बने पदार्थ परोसे  जाते हैं जो ठंड के मौसम में बहुत लाभकारी होते हैं. नई दुल्हन और नवजात शिशु के लिए पहली लोहड़ी को बहुत शुभ माना जाता है.

रिश्तों में मिठास तथा नई ऊर्जा भरने का कार्य यह त्यौहार करता है. जीवन की व्यस्तताओं, तनाव, आपाधापी आदि को कुछ समय के लिए दूर करके सभी उमंग उत्साह से, प्रेम से, सौहाद्र्रपूर्ण वातावरण में स्वयं को ताजगी से भरपूर महसूस करते हैं. 

कड़ाके की ठंड में अलाव के आसपास चक्कर लगाते हुए स्त्नी, पुरुष, बच्चे सभी नृत्य करते हैं. भांगड़ा, गिद्दा तथा लोकगीत गाकर अपना आनंद और खुशियां प्रकट करते हैं.

टॅग्स :लोहड़ीमकर संक्रांति
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ऐ वल्गर गाना मत गाओ यहां...': तेज प्रताप यादव ने गाने के बीच में सिंगर को अश्लील भोजपुरी गाना गाने से रोका | VIDEO

भारतमकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज में सियासी चहल-पहल?,  चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया स्वागत

क्राइम अलर्टमकर संक्रांति पर घर में मातम?, संगारेड्डी में पतंग की डोर से गला कटने से मजदूर की मौत और बीदर में पतंग के मांझे से गला कटने से संजीव कुमार होसमानी की मौत

भारतदही-चूड़ा भोज और खरमास खत्म?, बिहार में 'खेला', राजनीतिक संदेश और संभावित समीकरणों का इशारा

भारत'सूर्यदेव सबका कल्याण करें', पीएम मोदी ने मकर संक्रांति समेत पोंगल की देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना