लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: भाजपा के लिए खतरे की घंटी 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: January 13, 2019 20:45 IST

अब नोटबंदी, जीएसटी, सीबीआई का तमाशा जैसे मुद्दे लोगों की जुबान पर हैं। बेरोजगारी और बेकारी बढ़ी है। इसीलिए गुजरात और गोवा जैसे प्रांतों में जैसे-तैसे भाजपा सरकारें बन पाईं और तीन हिंदी राज्यों में अच्छे काम के बावजूद भाजपा सरकारें हार गईं।

Open in App

उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का गठबंधन सिर्फ प्रादेशिक राजनीति तक सीमित नहीं है। यह गठबंधन इतना शक्तिशाली है कि राष्ट्रीय राजनीति में भी गजब का उलट-फेर कर सकता है। कोई आश्चर्य नहीं कि 2014 में जो स्थिति उ।प्र। में विरोधी दलों की हुई, वही स्थिति 2019 में भाजपा की हो जाए। यानी संसद की 71-72 सीटें इस गठबंधन को चली जाएं और 5-7 सीटें भाजपा के पल्ले पड़ जाएं। यदि ऐसा हो गया या 50 सीटें भी भाजपा ने उ।प्र। में खो दीं तो केंद्र में उसकी सरकार बनना आसान नहीं होगा। 

अब नोटबंदी, जीएसटी, सीबीआई का तमाशा जैसे मुद्दे लोगों की जुबान पर हैं। बेरोजगारी और बेकारी बढ़ी है। इसीलिए गुजरात और गोवा जैसे प्रांतों में जैसे-तैसे भाजपा सरकारें बन पाईं और तीन हिंदी राज्यों में अच्छे काम के बावजूद भाजपा सरकारें हार गईं। ऐसी हालत में भाजपा के लिए 200 का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल लग रहा है। सपा और बसपा गठबंधन की प्रबल सफलता की संभावना का प्रमाण हमें गोरखपुर और फूलपुर के संसदीय उपचुनावों से ही मिल गया था। लखनऊ की गद्दी पर बैठते ही भाजपा के मुख्यमंत्नी और उप-मुख्यमंत्नी अपनी खाली की गई ये दोनों सीटें हार गए, क्योंकि वहां सपा और बसपा एक हो गई थीं। अगले तीन-चार महीने में केंद्र और उ।प्र। की सरकारें ऐसा कौन-सा चमत्कार करेंगी कि वे अपनी आधी सीटें भी बचा पाएं? 

उधर बसपा की मायावती को सपा के अखिलेश ने अपनी पत्नकार-परिषद में काफी प्राथमिकता और इज्जत दी है। ऐसा लगता है कि दोनों नेताओं में खूब पटेगी। पुरानी रंजिशें विदा हो गईं। अखिलेश ने कहा कि अगला प्रधानमंत्नी उत्तर प्रदेश का ही होगा। मायावती का चेहरा इस टिप्पणी पर  खिल गया। अखिलेश ने जातिवाद के खिलाफ शंखनाद किया और मायावती ने ‘सर्व जनहिताय’ की बात कही। यानी इन दोनों पार्टियों ने अपने लक्ष्यों को ऊंचा उठाया है। यह गठबंधन कई अन्य प्रादेशिक गठबंधनों को भी जन्म दे सकता है। भाजपा के लिए यह गंभीर चुनौती की तरह उठ खड़ा हुआ है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बहुजन समाज पार्टी (बसपा)समाजवादी पार्टीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा