लाइव न्यूज़ :

Year Ender 2018: इसरो के लिए साल 2018 रहा शानदार, अंतरिक्ष में मानव मिशन के लिए है तैयार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 31, 2018 07:48 IST

साल 2018 में केंद्र सरकार ने  महत्वाकांक्षी गगनयान परियोजना को मंजूरी दे दी है. मिशन कामयाब हुआ तो अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजने वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा.

Open in App

वर्ष 2018 इसरो की तमाम कामयाबियों के लिए जाना जाएगा.  इस साल इसरो ने सात सफल लॉन्चिंग की हैं. ये आंकड़ा अगले साल तक कई गुना बढ़ जाएगा. 

12 जनवरी, 2018 को काटरेसैट-2 भेजा गया, 14 नवंबर, 2018 को जीसैट-29 लॉन्च किया गया. यह इसरो का सबसे भारी उपग्रह है. इसे भारत ने अपने ही रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 डी टू से भेजा. यह इसरो और देश के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है. यह रॉकेट आगे चलकर चंद्रयान-2 और मेन मिशन के लिए काम में लाया जाएगा. इससे भारत को भारी उपग्रह भेजने में आत्मनिर्भरता मिली है.

29 नवंबर को पीएसएलवी सी-43 से हाइसिस लॉन्च हुआ. 19 दिसंबर को जीएसएलवी एफ-11 से जीसैट-7ए लॉन्च हुआ और 5 दिसंबर को फ्रेंच गुयाना (विदेशी जमीन) से जीसैट-11 की लॉन्चिंग हुई. इसरो ने इस वर्ष संचार, भू-प्रक्षेपण और नौवहन के क्षेत्न में कई बड़ी और साहसिक कामयाबियां हासिल की हैं. इन सबसे भारतीय वायुसेना की ताकत भी कई गुना तक बढ़ी है. इसरो ने जीएसएलवी रॉकेट से लगातार छठी सफल लॉन्चिंग की.  

इसके साथ ही केंद्र सरकार ने  महत्वाकांक्षी गगनयान परियोजना को मंजूरी दे दी है. मिशन कामयाब हुआ तो अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजने वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा. इस प्रोजेक्ट में मदद के लिए भारत ने पहले ही रूस व फ्रांस के साथ करार किया है.  इसके तहत तीन सदस्यीय दल को सात दिनों के लिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा.  

अपनी सैन्य क्षमताओं और निगरानी तंत्न को बेहद मजबूत बनाने के लिए जनवरी 2018 में भारत ने पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी–सी 38) की सहायता से काटरेसैट-2 श्रृंखला के तीसरे रिमोट सेंसिंग उपग्रह सहित 30 उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था. प्रक्षेपित उपग्रहों में 14 देशों के 29 विदेशी उपग्रह भी शामिल थे. कुल मिलाकर अंतरिक्ष के क्षेत्न में साल 2018 भारत के लिए बेहद शानदार रहा है. 

टॅग्स :नव वर्ष 2018भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारत अधिक खबरें

भारत'मैं अपने पिता के सिद्धांतों के अनुसार चलूंगा, पिता जी ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जा काम किया उसे आगे भी जारी रखे': मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बोले निशांत कुमार

भारतअग्निवीर बनाने के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के युवाओं का जोश हाई!

भारतअसम में बीजेपी सरकार 12 मई को गुवाहाटी में लेगी शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

भारतबिहार के 20,000 से अधिक जन प्रतिनिधियों को राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के द्वारा दिया गया ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली के प्रावधानों के अनुपालन हेतु प्रशिक्षण

भारतअखिलेश-ममता मुलाकात पर BJP का तंज, समिक भट्टाचार्य बोले, 'शून्य प्लस शून्य बराबर शून्य'